CSPDCL बंद रहेगी 1912 की सेवा: मंगलवार को बंद रहेगा बिजली शिकायत का सिस्टम, जानिए.. क्‍यों

schedule
2025-06-16 | 17:05h
update
2025-06-16 | 17:25h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPDCL  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की 1912 टेलीफोन शिकायत प्रणाली की सेवाएं मंगलवार को चार घंटे के लिये आंशिक रूप से बाधित  रहेगी। इस दौरान कालिंग सुविधा में वृद्धि करने सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा।

जानिए- कब से कब तक बंद रहेगी 1912 सेवा

प्रदेश के 65 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को त्वरित शिकायत निवारण सिस्टम के तहत 1912 कालिंग सुविधा दी गई है। जिसमें उपभोक्ता कॉल करके शिकायत दर्ज कराते हैं। इसकी सुविधाओं में वृद्धि के लिये कल 17 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा।

CSPDCL केवल यह सेवा प्रभावित होगी

 इस दौरान कंप्यूटर आधारित दर्ज होने वाली शिकायत रिकार्ड हो सकेगी, केवल चार घंटे तक फोन पर 1912 के प्रतिनिधि से बात नहीं होगी। बाकी सभी 1 से 6 नंबर दबाकर दर्ज कराने वाली उपभोक्ता सेवाएं एवं शिकायत 1912 पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं।  

उपभोक्ता सेवाओं में सुधार एवं सेवाओं में निरंतरता बनाए रखने के लिए सिस्टम अपग्रेडेशन  सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहेगी, जिसमें केवल उपभोक्ता के कॉल सेंटर प्रतिनिधि से बातचीत नहीं हो पाएगी।1912 में उपभोक्ता आईवीआरएस में उपलब्ध सुविधाओं, मोर बिजली ऐप, एवं अन्य माध्यम से उपभोक्ता सेवाओं की सुविधा यथावत जारी रहेगी।

तबादला नीति पर सुनवाई के लिए सरकार ने बनाई कमेटी

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने स्‍थानांतरण पर रोक हटाने के लिए साथ ही नई ट्रांसफर नीति 2025 जारी कर दिया है। ट्रांसफर के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच राज्‍य सरकार ने तीन अफसरों की एक कमेटी बना दी है। एसीएस गृह मनोज कुमार पिंगुआ को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, स्‍कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी को सदस्‍य बनाया गया है। सामान्‍य प्रशासन सचिव को पदेन सचिव बनाया गया है। सरकार ने एसीएस की अध्‍यक्षत में यह कमेटी क्‍यों बनाई है, जानने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

chatur postJune 16, 2025
424 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 23:52:08
Privacy-Data & cookie usage: