CSPDCL ने उपभोक्‍ताओं को साइबर ठगों से किया अलर्ट: MD भीमसिंह बोले- किसी भी तरह के पेमेंट के लिए कोई लिंक नहीं भेजते  

schedule
2026-03-15 | 09:44h
update
2026-03-15 | 09:44h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CSPDCL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की बिजली वितरण कंपनी ने उपभोक्‍ताओं को साइबर ठगो से अलर्ट रहने की अपील की है। कंपनी के एमडी भीमसिंह कंवर ने कहा कि कंपनी की तरफ से किसी भी तरह के पेमेंट के लिए वाट्सएप पर कोई लिंक नहीं भेजा जाता है। कंपनी से संबंधित किसी भी तरह का भुगतान कंपनी की वेबसाइट https://www.cspdcl.co.in/cseb/ , मोर बिजली एप (मोबाइल एप) या कंपनी के कार्यालयों में ही करें।

किसी भी व्‍यक्ति को नगद भुगतान भी न करें

कंपनी के एमडी भीमसिंह कंवर ने उपभोक्‍ताओं से अपील की है कि कंपनी से संबंधित किसी भी काम के लिए किसी व्‍यक्ति को भी नगद राशि न दें, वह व्‍यक्ति बिजली कंपनी का कर्मचारी या अधिकारी हो तो भी उसे नगद पैसा न दें।

लाइनमैन को भी नगद पैसा न दें  

उन्‍होंने बताया कि मुख्‍यमंत्री बकाया बिजली बिल भुगतान समाधान योजनाAMP (एमबीबीएस) में भी कंपनी की तरफ से लाइनमैन को पैसे लेने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। लाइनमैन की जिम्‍मेदारी केवल उपभोक्‍ताओं को बकाया भुगतान के लिए प्रेरित करने और पंजीयन में मद्द करने की है।

 पंजीयन के लिए शिविरों का होगा आयोजन

बिजली वितरण कंपनी के एमडी भीमसिंह कंवर ने बताया कि बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्‍ताओं के लिए शुरु की गई बकाया बिजली बिल भुगतान योजना में पंजीयन कराने के लिए शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। उपभोक्‍ता शिविर में पंजीयन करा सकते हैं।  इसके साथ ही कंपनी के वितरण केंद्रों में भी एमबीबीएस योजना के लिए पंजीयन होगा। उपभोक्‍ता चाहें तो कार्यालयीन समय में नजदीकी वितरण केंद्र में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

किसी भी तरह का लिंक नहीं भेजा जाता

कंपनी के एमडी भीमसिंह कंवर ने कहा कि एमबीबीएस योजना ही नहीं किसी भी तरह के भुगतान के लिए APK फाइल या अन्‍य कोई लिंक नहीं भेजा जाता है। उन्‍होंने उपभोक्‍ताओं से अपील की है कि नया कनेक्‍शन, बिल भुगतान या समाधान योजना में पंजीयन का भुगतान केवल कंपनी की वेबसाइट, मोर बिजली एप या नदीकी कार्यालय में ही करें।  

मीटर रीडरों को भी मिलेगा समाधान योजना का लाभ: 500 से एक हजार रुपए तक देगी कंपनीAMP

chatur postMarch 15, 2026
4 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.03.2026 - 09:48:35
Privacy-Data & cookie usage: