Site icon Chatur Post

CSPDCL करंट लगने से कर्मचारी की मौत: ट्रांसफार्मर पर चल रहा था काम, चालू कर दी 33 केवी लाइन

chatur

CSPDCL  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी में फिर एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई है। इस बार भी ठेका श्रमिक दूसरों की लापरवाही का शिकार हुआ है। ठेका श्रमिक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम कर रहा था, तभी बिजली सप्‍लाई चालू कर दी गई। करंट की चपेट में आने से ठेका श्रमिक गंभीर रुप से घायल हो गया था। ईलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

गरियाबंद जिला का है मामला

यह घटना गरियाबंद जिला के फिंगेश्‍वर की है। घटना 2 जून की है। करंट लगने से गंभीर रुप से घायल हुए ठेका श्रमिक वेदप्रकाश साहू को गंभीर अवस्‍था में फिंगेश्‍वर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। यहां अस्‍प्‍ताल में वह चार दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

बिना प्रशिक्षण के ट्रांसफर पर चढ़ाने का आरोप

ठेका श्रमिक की मौत के मामले में आरोप लग रहा है कि वह पूरी तरह प्रशिक्षित नहीं था, इसके बावजूद उसे 33 केवी लाइन पर काम करने के लिए चढ़ा दिया गया। जब वह काम कर रहा था, तभी सप्‍लाई चालू कर दी गई।

CSPDCL  लाइनमैन को नोटिस

हादसे में दिवंगत हुए ठेका श्रमिक वेदप्रकाश साहू के साथी कर्मचारी हादसे के लिए लाइनमैन रविशंकर बंसोड को जिम्‍मेदार मान रहे हैं। इसके आधार पर कंपनी की तरफ से लाइनमैन रविशंकर बंसोड को नोटिस जारी किया गया है।

CSPDCL  27 मई को मैनपाट में संविदा कर्मी की गई थी जान

बता दें कि अभी 27 मई को मैनपाट में पदस्‍थ एक संविदा कर्मी सुनील कुमार टोप्‍पो भी इसी तरह हादसे का शिकार हो गया था। बिजली कंपनी में कार्यरत संविदा कर्मियों समेत अन्‍य कर्मचरी संगठन ने यहां कंपनी मुख्‍यालय के सामने कैंडल मार्च निकालकर टोप्‍पों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिवंगत कर्मी के परिजनों को मुआवजा और नौकरी की भी मांग की। इस खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version