Site icon Chatur Post

CSPDCL ने भ्रष्‍टाचार के मामले की जांच के लिए बनाई कमेटी: JE पर लगे आरोपों की SE करेंगे जांच

CSPDCL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली वितरण कंपनी में एक जूनियर इंजीनियर पर लगे भ्रष्‍टाचार के आरोपों की जांच के लिए कंपनी प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित कर दी है। फिलहाल आरोपों से घिरी महिला जेई को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

एसई के नेतृत्‍व में चार सदस्‍यीय टीम

रायपुर की महिला जूनियर इंजीनिर पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसई के नेतृत्‍व में चार सदस्‍यीय जांच कमेटी बनाई गई है। रायपुर के प्रभारी चीफ इंजीनियर एसके ठाकुर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें- डॉ. रमन की तारीफ के बाद प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों में तलाशे जा रहे नए सियासी समीकरण

CSPDCL  दो डीई और एक एई

चीफ इंजीनियर ठाकुर ने चार सदस्‍यीय जांच टीम बनाई है। इसमें एसई के साथ दो डीई और एक एई को शामिल किया गया है। जांच टीम वायरल ऑडियो और उसमें लगे आरोपों की जांच करेगी।

chaturpost.com ने सबसे पहले दी थी खबर

बता दें कि पूरा मामला रायपुर के चंगोराभाठा बिजली जोन कार्यालय का है। वहां पदस्‍थ महिला जेई एलिना कुजूर पर भ्रष्‍टाचार में शामिल होने का आरोप लगा है। कुजूर को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में संविदा कर्मी हरिओम साहू को बर्खास्‍त कर दिया गया है। यह खबर chaturpost.com 31 अक्‍टूबर को प्रकाशित की गई थी।

CSPDCL वायरल हुआ ऑडियो

भ्रष्‍टाचार से जुड़े इस मामले में एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें कथिततौर पर पीएम सूर्यघर योजना के एक वेंडर और बिजली कंपनी के एक कर्मचारी की बातचती है। बताया जा रहा है कि वेंडर का नाम यशवंत सिन्‍हा है, दूसरी तरफ हरिओम साहू के होने का दावा किया जा रहा है।

छह हजार की मांग

वायरल ऑडियो में बिजली कंपनी के कर्मचारी की तरफ से वेंडर से छह हजार रुपए की मांग की जा रही है। पैसे ही यह यह मांग काम के बदले की जा रही है। ऑडियो में कथित बिजली कर्मी यह कह रहा है कि इस पैसे में से जेई का भी हिस्‍सा है।

Exit mobile version