प्रमुख खबरें

Prabhat Mishra छत्‍तीसगढ़ राजभाषा आयोग में अध्‍यक्ष की नियुक्ति: जानिए- सरकार ने किसे सौंपी जिम्‍मेदारी

Prabhat Mishra  रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। राज्य सरकार ने प्रभात मिश्रा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रायपुर के टिकरापारा निवासी प्रभात मिश्रा की नियुक्ति के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Prabhat Mishra जानिए- कौन हैं प्रभात मिश्रा

प्रभात मिश्रा संघ से जुड़े हैं। अभी वे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर में कार्यकारी सदस्य हैं।

पत्रकार और साहित्यकार

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष बनाए गए प्रभात मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, पर्यावरणविद् और समाजसेवी हैं। समाजशास्त्र और पत्रकारिता में उन्होंने एमए किया है।

प्रभात मिश्रा का साहित्य में योगदान

प्रभात मिश्रा ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और इतिहास पर आधारित महासागर और दुधाधारी प्रकाश समेत कई पुस्तकों की रचना की है। छत्तीसगढ़ राजभाषा स्मारिका और मीडिया विमर्श जैसी राष्ट्रीय पत्रिका का संपादन भी किया है। प्रभात मिश्रा सावरकर सौरभ और ‘छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक विकास जैसे ग्रंथों के संपादन कर चुके हैं।

Back to top button