जॉब करिअरराज्य

CSPDCL के MD की बैठक: शासकीय कार्यालयों के बकाया बिजली बिल वसूली, गर्मी में आपूर्ति पर दिए निर्देश

CSPDCL रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने कहा है कि प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक कर बकाया वसूली के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

8वां वेतन आयोग ने मांगा सुझाव: 16 मार्च तक ऐसे पहुंचा सकते हैं अपनी बात

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला और कंपनी के संभागीय कार्यालयवार शासकीय कार्यालयों के बकाया संबंधी जानकारी एकत्र कर एक सप्ताह के भीतर समीक्षा पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने अवैध कनेक्शन लेने वाले घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं की भी जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए हैं।

छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में अफीम: 📍BJP नेता की अफीम की खेती देखने पहुंचे Ex CM भूपेश, देखिए फोटो वीडियो  

उन्होंने कहा है कि अभियान चला कर बकाया राशि की वसूली की जाए।वर्तमान में रबी फसल के लिए कृषि सिंचाई पंप की बढ़ती विद्युत मांग को देखते हुए संवेदनशीलता से इन मामलों में निर्णय लेने के लिए निर्देशित किया है।

मीटर रीडरों को भी मिलेगा समाधान योजना का लाभ: 500 से एक हजार रुपए तक देगी कंपनी

उन्होंने कहा कि कृषि पंपों को बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से होती रहे इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर कैपेसिटर बैंक लगाए जाएं। सभी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ।

छत्‍तीसगढ़ के 12 एडिशनल और डिप्‍टी कलेक्‍टर हैं निलंबित: किसी पर 📍यौन शोषण तो किसी पर 📍हत्‍या का आरोप

बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली की मांग में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए मैदानी अमले द्वारा प्राथमिकता से रखरखाव सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यपालक निदेशक राजस्व सहदेव ठाकुर, कार्यपालक निदेशक संचारण एवं संधारण जे एस नेताम समेत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य अभियंता शामिल हुए।

CSPTCL के HR में दो-दो CE: रिटायरमेंट के बाद भी दरवाजे पर तख्‍ती और रोज अटेंडेंस! एक्‍सटेंशन पर सवाल!

Back to top button