Site icon Chatur Post

CSPDCL विद्युत कंपनी प्रबंधन की धमकी बेहसर, हड़ताल पर गए संविदा कर्मी: महामंत्री कमलेश भारद्वाज का संदेश बोले…

CSPDCL विद्युत कंपनी प्रबंधन की धमकी बेहसर, हड़ताल पर गए संविदा कर्मी: महामंत्री कमलेश भारद्वाज का संदेश बोले...

CSPDCL रायपुर। छत्‍तसगढ़ राज्‍य विद्युत वितरण कंपनी के संविदा कर्मी प्रबंधन की चेतावनी को दरकिनार कर आज से हड़ताल पर चले गए हैं। पावर कंपनी के संविदा कर्मचारी 12 से 14 जनवरी तक हड़ताल पर रहेगें।

संघ के महामंत्री का साथियों को संदेश

हड़ताल को लेकर संघ के महामंत्री कमलेश भारद्वाज ने अपने साथी संविदा कर्मियों के नाम संदेश जारी किया है। उन्‍होंने लिखा है कि आप सभी को भली-भांति अवगत हैं संविदा कर्मचारियों के हित में कंपनी प्रबंधन उदासीन रवैया कर बैठे है।   कंपनी की वादा खिलाफी को लेकर संघ की तरफ से प्रथम चरण आंदोलन का आह्वान  किया गया है  जिसको आप सभी को मिलकर तीन दिवसीय काम बंद को सफल बनाना है।

महामंत्री कमेलश भारद्वाज ने कहा है कि अपने हक की मांग को पूर्ण कराना है।  कंपनी प्रबंधन संघ की मांग को प्रथम चरण सफल होने के बाद भी नजर अंदाज़ करता है तब की स्थिति में संघ निर्णय केवल एक सूत्रीय मांग नियमितकारण को लेकर द्वितीय चरण में अधिकार क्षेत्र में रहकर कार्य करने की विरोध प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन की रूपरेखा तैयार कर लड़ाई लड़ेंगे जिसमें आप सभी की भागीदारी सत- प्रतिशत होना अनिवार्य हैं।  आप सभी से आशा है संघ द्वारा प्रथम चरण आंदोलन की आगाज किया गया  तीन दिवसीय काम बंद 12 से 14 जनवरी 2026 को सभी मिलकर सफल बनाएंगे।

हक की आवाज उठा रहे हैं 2400 संविदा कर्मी

बिजली वितरण कंपनी में करीब 2400 संविदा कर्मी हैं। इनकी नियुक्ति 2016 और 2018 में की गई थी। संघ के अनुसार संविदा लाइन कर्मचारियों की नियुक्ति कंपनी में रिक्‍त पदों के विरुद्ध्‍ की गई थी। कंपनी की बीओडी में छह वर्ष के अनुभव के आधार पर नियमित किए जाने की अनुशंसा की गई है। लेकिन अब तक नियमित नहीं किया गया है, इसके बादले केवल आश्‍वासन मिल रहा है। संविदा कर्मियों की मांगों के संबंध में जानने के लिए यहां क्लिक करें

कंपनी प्रबंधन की चेतावनी

संविदा कर्मियों के हड़ताल के फैसले को देखते हुए सीएसपीडीसीएल प्रबंधन की तरफ से 9 जनवरी को एक चेतावनी जारी की गई है। इसमें हड़ताल पर जाने की स्थिति में कार्यावही करने की चेतावनी दी गई है। विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version