Site icon Chatur Post

CSPTCL के HR में दो-दो CE: रिटायरमेंट के बाद भी दरवाजे पर तख्‍ती और रोज अटेंडेंस! एक्‍सटेंशन पर सवाल!

CSPTCL के HR में दो-दो CE: रिटायरमेंट के बाद भी दरवाजे पर तख्‍ती और रोज अटेंडेंस! एक्‍सटेंशन पर सवाल!

CSPTCL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बिजली मुख्‍यालय में  इन दिनों एक कार्यालय के बाहर लटक रही दो-दो तख्‍ती चर्चा का विषय बनी हुई है क्‍योंकि तख्‍ती पर अफसरों के नाम अलग-अलग हैं, लेकिन पद और जिम्‍मेदारी एक ही है। चर्चा की एक वजह यह भी है कि तख्‍ती वाले दो में से एक अफसर सेवानिवृत्‍त हो चुके हैं।

एचआर कार्यालय में लगा  है दो बोर्ड

बिजली कंपनी मुख्‍यालय के जिस ऑफिस के बाहर दो- दो बोर्ड लगा है वह पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर का है। वहां एएम परियल और विनोद अग्रवाल के नाम का बोर्ड लगा है। इंजीनियर परियल पहले से एचआर के सीई हैं, जबकि इंजीनियर अग्रवाल हाल ही में प्रमोट होकर सीई बने हैं। प्रमोशन से पहले वे एचआर में ही थे।

प्रमोशन के बाद एमडी कार्यालय में हुई थी पोस्टिंग

 कंपनी के अफसरों के अनुसार इंजीनियर विनोद अग्रवाल सेवानिवृत्‍त हो चुके हैं। रिटायरमेंट के कुछ दिन पहले उन्‍हें चीफ इंजीनियर के पद पर प्रमोट किया गया। पदोन्‍नति के बाद उनकी पोस्टिंग एमडी के कार्यालय में की गई थी, लेकिन वे अभी भी एचआर में ही बैठ रहे हैं।

पहले यह बताई गई बोर्ड की कहानी

दो-दो बोर्ड का मामला सामने आने के बाद बताया गया है कि स्‍टाफ के लोगों ने उत्‍साह में विनोद अग्रवाल के चीफ इंजीनियर एचआर वाला बोर्ड वहां लगा दिया है। इंजीनियर विनोद अग्रवाल का रिटायरमेंट करीब था, इसलिए उन्‍हें एमडी कार्यालय में पोस्‍ट किया गया, लेकिन इसकी जानकारी स्‍टाफ को नहीं थी ऐसे में बोर्ड एचआर कार्यालय के बाहर लगा दिया गया।

एक्‍सटेंशन पर सवाल

सेवानिवृत्‍त हो चुके इंजीनियर विनोद अग्रवाल को एक्‍सटेंशन मिला है या नहीं इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है और न ही ऐसा कोई आर्डर सामने आया है। सूत्रों के अनुसार सेवानिवृत्‍त होने के बाद भी वे नियमित रुप से कार्यालय आ रहे हैं।

 CSPDCL की समाधान योजना: BPL, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं का अधिभार 100% और बिल 50% तक माफ  

Exit mobile version