जॉब करिअर

CSPTCL ट्रांसमिशन कंपनी के ईडी के कार्यालय का बदल गया एड्रेस: एमडी ने किया शुभारंभ

CSPTCL  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने कार्यपालक निदेशक (उपकेंद्र) कार्यालय के नए भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया।

वितरण कंपनी के कैंपस में चल रहा था कार्यालय

 बिलासपुर स्थित यह कार्यालय 2018 से वितरण कंपनी के कैंपस में संचालित था, अब नए भवन में कामकाज संपादित किया जाएगा।

CSPTCL  एमडी ने दी बधाई

प्रबंध निदेशक शुक्ला ने नए भवन में प्रवेश पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और पूरी दक्षता व उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

ईडी घाटे ने किया अतिथियों का स्वागत

कार्यपालक निदेशक (उपकेंद्र) बिलासपुर कल्पना घाटे ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रीमती घाटे ने बताया कि इस कार्यालय के अधीन बिलासपुर से लेकर सरगुजा तक के पारेषण कंपनी के 49 उपकेंद्र आते हैं। इनमें 400 केवी से लेकर 220 व 132 केवी के अतिउच्चदाब उपकेंद्र शामिल हैं।

CSPTCL  शुभारंभ के मौके पर ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक केएस मनोठिया, वीके दीक्षित, एके अंबस्ट (वितरण), मुख्य अभियंता अब्राहम वर्गीस, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके तिवारी, एसके दुबे सहित ट्रांसमिशन कंपनी और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- एक नवंबर से बदल जाएगा काम का सिस्टम

छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनियों में एक नवंबर से कामकाज का पूरा सिस्टम बदल जाएगा। पावर कंपनी मुख्यालय से लेकर मैदानी कार्यालयों तक अब फाइलें ऑनलाइन चलेंगी। इसके लिए कंपनी में ई आफिस सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस खबर को विस्तार से पढऩे के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के हाथों बिजली परियोजनाओं को शुभारंभ

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर आ रहे हैं। अपने इस दौरे में पीएम मोदी राज्य में कई योजनाओं का लोकापर्ण और भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें नया विधानसभा भवन और आदिवासी संग्रहालय प्रमुख है। पीएम मोदी पावर कंपनी की भी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें

Back to top button