
DA Hike न्यूज डेस्क। केंद्र के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता बढ़ गया है। केंद्र सरकार ने अपने 49 लाख शासकीय सेवकों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ता का उपहार दिया है। केंद्र सरकार ने तीन महीने का एरियर्स भी देने की घोषणा की है।
तीन प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। इसका लाभ 49 लाखा मौजूदा शासकीय सेवकों के साथ ही 68 लाख पेंशनर्स को भी मिलेगा।
DA Hike एक जुलाई से मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार ने महंगाई दरें एक जुलाई 2025 से बढ़ाने का आदेश दिया है। सरकार मौजूदा शासकीय सेवकों के साथ ही पेंशनर्स को भी तीन महीने का एरियर्स देगी।
58 प्रतिशत मिलेगा महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। अभी केंद्रीय कर्मियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अब कुल 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
केंद्रीय कर्मियों ने जताया आभार
महंगाई भत्ता में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने का स्वागत करते हुए केंद्रीय कर्मियों ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि बढ़ी हुई दर जुलाई से लागू होगी।
छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को करना पड़ेगा इंतजार
केंद्र सरकार के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी के साथ ही छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों की भी उम्मीद बढ़ गई है। राज्य में भी जुलाई में बढ़ने वाला महंगाई भत्ता अब तक नहीं बढ़ा है। अब केंद्र सरकार के ऐलान के बाद राज्य में भी महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा जल्द होने की उम्मीद की जा रही है।
DA Hike पेंशनर्स को महंगाई राहत का इंतजार
छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों को जनवरी 2025 से मिलने वाल महंगाई भत्ता मिलने रहा है, लेकिन पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत की घोषणा अब तक नहीं की गई है।




