Dhan Kharidi ढाई महीने में छत्तीसगढ़ के किसानों को मिला 31 हजार 89 करोड़: सबसे ज्यादा इन तीन जिलों में हुआ भुगतान
![](https://chaturpost.com/wp-content/uploads/2025/02/Dhan-Kharidi.jpg)
Dhan Kharidi रायपर। छत्तीसगढ़ के करीब साढ़े 25 लाख किसानों के बैंक खातों में 31 हजार 89 करोड़ रुपये जमा हुआ है। यह रकम महज ढाई महीने में उनके खातों में पहुंचा है। सबसे ज्यादा भुगतान महासमुंद जिला में हुआ है। बेमेतरा और बालोद के किसानों को भी बड़ी राशि का भुगतान हुआ है।
Dhan Kharidi जानिए.. किसानों को खाते में कहां से आए इतने रुपये
दरअसल, यह राशि धान के भुगतान की है। छत्तीसगढ़ में सरकारी खरीदी केंद्रों में धान बेचने वाले किसानों को धान की कीमत का ऑनलाइन उनके बैंक खातों में भुगतान होता है। प्रदेश में 14 नवंबर 2024 को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हुई थी जो 31 जनवरी 2025 तक करीब ढाई महीने तक चली। इस दौरान सरकारी धान खरीदी केंद्रों में किसानों ने धान बेचा।
Dhan Kharidi जानिए.. कितने किसानों ने बेचा है समर्थन मूल्य पर धान
छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए करीब 27 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने एमएसपी पर धान बेचा है। महासमुंद के किसानों ने सबसे ज्यादा 11 लाख टन से ज्यादा धान बेचा है। दूसरे नंबर पर बेमेतरा के किसानों ने 9.38 लाख और बलौदाबाजार के किसानों ने 8.56 लाख टन धान समर्थन मूल्य पर धान बेचा है।
Dhan Kharidi जानिए.. इस बार कितनी हुई धान की खरीदी
छत्तीसगढ़ में इस बार फिर रिकार्ड तोड़ धान खरीदी हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के करीब साढ़े 25 लाख किसानों से 149.25 लाख टन धान की खरीदी हुई है। इसमें सरना धान 56.52 और पतला धान 10.75 लाख टन है। इसी तरह मोटा धान सबसे ज्यादा 81.98 लाख टन धान की खरीदी हुई है।
Dhan Kharidi जानिए.. किस जिला में कितनी हुई धान की खरीदी
महासमुंद 11.04 लाख टन
बेमेतरा 9.38 लाख टन
बलौदाबाजार 8.56 लाख टन
बालोद 75 लाख 65 हजार 598 क्विंटल
राजनांदगांव 70 लाख 14 हजार 883 क्विंटल
रायपुर 69 लाख 97 हजार 417 क्विंटल
बिलासपुर 69 लाख 19 हजार 834 क्विंटल
कवर्धा 64 लाख 93 हजार 622 क्विंटल
जांजगीर 63 लाख 27 हजार 930 क्विंटल
धमतरी 61 लाख 98 हजार 136 क्विंटल
दुर्ग 57 लाख 61 हजार 71 क्विंटल
मुंगेली 55 लाख 60 हजार 324 क्विंटल
कांकेर 53 लाख 14 हजार 290 क्विंटल
गरियाबंद 53 लाख 53 हजार 499 क्विंटल
सक्ती 51 लाख 37 हजार 411 क्विंटल
रायगढ़ 50 लाख 87 हजार 976 क्विंटल
सारंगढ़ 46 लाख 56 हजार 713 क्विंटल
खैरागढ़ 40 लाख 37 हजार 641 क्विंटल
सूरजपुर 39 लाख 72 हजार 44 क्विंटल
जशपुर 37 लाख 39 हजार 371 क्विंटल
सरगुजा 36 लाख 46 हजार 903 क्विंटल
कोंडागांव 31 लाख 24 हजार 810 क्विंटल
बलरामपुर 29 लाख 70 हजार 361 क्विंटल
कोरबा 29 लाख 15 हजार 548 क्विंटल
बस्तर 27 लाख 60 हजार 712 क्विंटल
मरवाही 14 लाख 05 हजार 797 क्विंटल
कोरिया 12 लाख 84 हजार 751 क्विंटल
बीजापुर 11 लाख 97 हजार 888 क्विंटल
मनेंद्रगढ़ 9 लाख 69 हजार 895 क्विंटल
सुकमा 9 लाख 29 हजार 389 क्विंटल
नारायणपुर 03 लाख 80 हजार 758 क्विंटल
दंतेवाड़ा 03 लाख 34 हजार 315 क्विंटल
मोहला 2 लाख 22 हजार 426 क्विंटल