Chhattisgarh

ACB Raid छत्तीसगढ़ में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एक और तहसीलदार

ACB Raid रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने फिर एक तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। रिश्चतखोर तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों ने बताया कि पूरा मामला कोंडागांव जिला का है। वहां दिनेश सिंह ठाकुर प्रभारी तहसीलदार नजूल के पद पर पदस्थ हैं।

शुक्रवार को ठाकुर को 15 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। प्रभारी तहसीलदार ठाकुर के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत मिली थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें वह सही पाई गई। इसके बाद प्रभारी तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडऩे के लिए ट्रेप लगाया गया।

ACB Raid ऐसे हुई कार्यवाही

शिकायतकर्ता प्रार्थी को रिश्वत की रकम के साथ तहसीलदार ठाकुर के पास भेजा गया। प्रभारी तहसीलदार ठाकुर ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली। मौके की ताक में बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें घेर लिया।

एसीबी की घेराबंदी देखते ही ठाकुर के होश उड़ गए। एसीबी की टीम ने ठाकुर का हाथ कैमिकल में डाला तो उनका हाथ रंगीन हो गया। यह वही रंग था जो रिश्वत की रकम पर एसीबी की टीम ने लगाया था। गवाहों की मौजूदगी में पूरी कार्यवाही की गई।

Five Day Work पर बड़ी खबर: क्‍या 5 डे वर्किंग के पक्ष में हैं कर्मचारी संगठन? जानिए-क्‍या प्रस्‍ताव किया पारित

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button