Dhan Kharidi लक्ष्‍य से 64 लाख टन दूर धान खरीदी, जानिए- अब तक किनती हो चुकी धान की खरीदी

schedule
2025-01-03 | 08:09h
update
2025-01-03 | 08:09h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Dhan Kharidi रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी का लक्ष्‍य अब केवल 64 लाख टन दूर है। राज्‍य सरकार ने इस बार किसानों से समर्थन मूल्‍य पर एक लाख 60 हजार टन धान खरीदने का लक्ष्‍य रखा है। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 93.33 लाख टन धान खरीदी हो चुकी है।

Dhan Kharidi ज‍ानिए- अब तक कितने किसान बेच चुके धान

छत्‍तीसगढ़ में इस बार समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने के लिए 27 लाख 78 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। यह पिछले साल की तुलना में करीब पौने दो लाख अधिक है। धान बेचने के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों में से अब तक 18 लाख 69 हजार अपना धान बेच चुके हैं।

Dhan Kharidi जानिए- धान बेचने वाले किसानों को कितना हो चुका भुगतान

धान बेच चुके 18 लाख 69 हजार किसानों को अब तक 21 हजार 40 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। बता दें कि राज्‍य में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी हो रही है, लेकिन अभी किसानों को केवल न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य का ही भुगतान हो रहा है। अंतर की राशि का भुगतान राज्‍य सरकार अलग से करेगी। किसानों को धान की राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में की जाती है।

Dhan Kharidi जानिए- कब तक चलेगी धान की समर्थन मूल्‍य पर खरीदी

छत्‍तीसगढ़AMP में धान खरीदी के लिए सरकार ने समय सीमा तय कर रखी है। प्रदेश में धान की खरीदी 14 नवंबर से शुरू हुई है जो 31 दिसंबर तक चलेगी। अभी करीब 27 दिन धान खरीदी और चलेगी। बता दें कि शनिवार और रविवार के साथ ही सरकारी छुट्टी के दिन धान की खरीदी नहीं होती है। धान की खरीदी के लिए राज्‍य सरकार ने दो हजार 739 केंद्र बनाए गए हैं।

राज्‍य सरकार की तरफ से इस बार धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए माइक्रो एटीएम की व्‍यवस्‍था की गई है। इसके जरिये किसान दो हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक कैश निकाल सकते हैं। इसके साथ ही धान बेचने के लिए किसान आनलाइन टोकन प्राप्‍त कर सकते हैं। अभी 25 जनवरी तक का टोकन प्राप्‍त किया जा सकता है।

chatur postJanuary 3, 2025
310 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 19:49:15
Privacy-Data & cookie usage: