Dhan बचा हुआ धान खरीदेगी या ऋण माफ करेगी सरकार? लखमा का सवाल, जानिए- क्‍यों सदन से बाहर निकल गए कांग्रेसी विधायक

schedule
2026-03-09 | 08:16h
update
2026-03-09 | 08:16h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Dhan  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की बैठक आज (9 मार्च) से फिर से शुरू हुई है। होली की लंबी छुट्टी के बाद आज से शुरू हुई सदन की कार्यवाही में प्रश्‍नकाल के दौरान ही कांग्रेस के सदस्‍यों ने हंगामा किया। मामला धान खरीदी से जुड़ा था। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से कवासी लखमा ने खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को घेरा।

बस्‍तर के दो विधायकों ने मंत्री बघेल को घेरा

प्रश्‍नकाल में पहला सवाल कांग्रेस के बघेल लखेश्‍वर का था। उन्‍होंने बस्‍तर जिला में धान खरीदी को लेकर सवाल किया था। इसी तरह तीसरा प्रश्‍न कवासी लखमा का था।

BJP की लक्ष्मी धनवान: CONGRESS की फूलोदेवी के पास ज्यादा Cash, देखिए दोनों प्रत्याशियों की संपत्तिAMP

कवासी लखमा ने बस्‍तर संभाग में धान खरीदी को लेकर प्रश्‍न किया था। दोनों विधायकों ने सभी किसानों का धान नहीं खरीदे जाने को लेकर सवाल किया था।

बस्‍तर के 44 हजार किसान नहीं बेच पाए धान

बघेल लखेश्‍वर के सवाल के उत्‍तर में मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि बस्‍तर के 44 हजार 612 किसान धान नहीं बेच पाए। इस पर कांग्रेस विधायक ने प्रश्‍न किया कि आपने चुनाव में 21‍ क्विंटल धान 3100 में खरीदने का वादा किया है, तो फिर इतना नाटक क्‍यों किया जा रहा है। एक किसान 10 से 15 बार सरकारी कार्यालयों का चक्‍कर काटता रहा, फिर भी उसका धान नहीं बिका।

लखमा का सवाल- क्‍या बचे हुए किसानों का धान खरीदेगी सरकार

कवासी लखमा ने पूछा कि सरकार किसानों का धान क्‍यों नहीं खरीद रही है, किसान केसीसी लोन लिए थे बेटी का शादी विवाह करना है, धान नहीं बेच पाने के कारण उनका कुछ काम नहीं हो पा रहा है। लखमा ने आरोप लगाया कि टोकन जारी करने के बाद भी सरकार ने धान नहीं खरीदा।

मंत्री ने कहा- जो आए उन सभी का धान खरीदा गया

इस पर मंत्री बघेल ने कहा कि जो भी किसान धान खरीदी केंद्र आया उन सभी का धान खरीदा गया है। उन्‍होंने कहा कि जो बेचेने ही नहीं आया उसका धान कैसे खरीद सकते हैं।

बेटियों को 1.5 लाख रुपए देगी विष्णु सरकार: वित्त मंत्री चौधरी ने बताया इन्हें मिलेगा लाभ, जानिए क्या है पात्रताAMP

मंत्री ने बताया कि सरकार ने 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की समय सीमा तय की थी, फिर मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर  5 और 6 फरवरी को भी धान खरीदी की गई।

लखमा का सवाल और भूपेश बघेल का हस्‍तक्षेप

इस पर कवासी लखमा ने पूछा कि जो किसान धान नहीं बेच पाए हैं और उनका ऋण है, क्‍या सरकार उनका धान खरीदेगी या ऋण माफ करेगी। भूपेश बघेल ने कहा कि जिन किसानों ने दूसरा टोकन लिया सरकार उनका सत्‍यापन करने उनके घर तक पहुंच गई थी, फिर खरीदी क्‍यों नहीं की गई। बघेल ने लखमा के सवाल को रिपीट किया- पूछा सरकार ऋणी किसानों का धान खरीदेगी या ऋण माफ करेगी।

CSPDCL की समाधान योजना: BPL, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं का अधिभार 100% और बिल 50% तक माफAMP

ऋण माफी पर मंत्री का उत्‍तर

इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने अपने पहले उत्‍तर को दोहराया, बोले कि जो किसान धान खरीदी केंद्र तक आए उनका धान खरीदा गया है जो आए हीं नहीं उनका कैसे खरीद सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि पहले के सालों में भी ऐसा हुआ है कि पंजीयन किसान धान बेचने नहीं आए।

कांग्रेस विधायकों का वाकआउट

मंत्री दयालदास बघेल के इस उत्‍तर पर नाराजगी और असंतोष जाहिर करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि हम मंत्री के उत्‍तर से असंतुष्‍ठ हैं इसलिए सदन से बहिर्गमन कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस के सभी विधायक सदन से बाहर चले गए।

chatur postMarch 9, 2026
3 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 08:20:21
Privacy-Data & cookie usage: