Nagar Nigam  रायपुर के 14 वार्डों सीधा मुकाबला, इन्‍हीं में बड़े नाम, 17 में त्रिकोणी संघर्ष, जानिए-पूरे 70 वार्डों का हाल

schedule
2025-02-02 | 12:22h
update
2025-02-02 | 12:22h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Nagar Nigam रायपुर। राजधानी रायपुर के नगर निगम के 70 वार्डों में प्रत्‍याशियों की पिक्‍चर साफ हो गई है। 31 जनवरी को नाम वापसी का अंतिम दिन था। इसके बाद बचे सभी प्रत्‍याशियों के नामों की सूची चुनाव आयोग ने प्रकाशित कर दी है। रायपुर के 14 वार्डों में केवल दो- दो प्रत्‍याशी ही मैदान में हैं,जबकि 17 वार्ड में त्रिकोणी संघर्ष नजर आ रहा है। ज्‍यादातर बड़े नेता और उनकी पत्नियां की सीटें सीधे मुकाबले वाली हैं।

दो वार्डों में सबसे ज्‍यादा 10-10 प्रत्‍याशी

रायपुर नगर निगम के दो वार्डों में 10-10 प्रत्‍याशी हैं। यह सर्वाधिक हे। सर्वाधिक 10 प्रत्‍याशी वाले वार्ड में क्रमांक 51 और 56 शामिल है। नौ प्रत्‍याशी वाले वार्डों की संख्‍या भी दो है। इसमें 6 और 43 शामिल है। वार्ड क्रमांक 01 और 53 में आठ-आठ प्रत्‍यायाी हैं।

Nagar Nigam सात वार्डों में प्रत्‍याशी भी सात

वार्ड क्रमांक 18, 19, 42, 52, 60, 66 और 67 में सात प्रत्‍याशी हैं। 70 में से ऐसे 7 वार्ड हैं, जहां सात-सात प्रत्‍याशी हैं। इस तरह छह प्रत्‍याशी में भी ऐसा ही संयोग है। वार्ड क्रमांक 09, 35, 37, 50, 59 और 62 में छह- छह प्रत्‍याशी हैं। पांच प्रत्‍याशी वाले वार्डों की संख्‍या 8 और 4 प्रत्‍याशी वाले वार्डों की संख्‍या 12 है।

सबसे ज्‍यादा त्रिकोणीय संघर्ष वाली सीटें

रायपुर नगर निगम के 70 में से 17 वार्डों में प्रार्दष पद के लिए तीन-तीन प्रत्‍याशी हैं। त्रिकोणीय मुकाबला वाले वार्डों में 13 नंबर वार्ड भी शामिल है। इस वार्ड से कांग्रेस के पूर्व पार्षद घनश्‍याम तिवारी की पत्‍नी नीतू तिवारी चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा के महेंद्र खोड़ियार है। इस वार्ड से शेख मुश्‍ताक निर्दलयी प्रत्‍याशी हैं।

जमानत राशि, जानिए..पार्षद, अध्‍यक्ष और महापौर के लिए जमा करनी पड़ेगी कितनी राशि…AMP

कांग्रेस के वरिष्‍ठ पार्षद श्रीकुमार मेनन की सीट भी त्रिकोणीय मुकाबले वाले वार्डों में शामिल है। मेनन के सामने भाजपा अमन सिंह ठाकुर हैं। इस वार्ड से तीसरे प्रत्‍याशी पोषराम साहू हैं, जो निर्दलय के रुप में चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह वार्ड क्रमांक 31 से कांग्रेस के पूर्व पार्षद राकेश धोतरे की पत्‍नी दिशा धोतरे चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने वहां से पुष्‍पा साहू को टिकट दिया है, जबकि बेला साहू निर्दलीय के रुप में मैदान में हैं।

Nagar Nigam  पूर्व मेयर और उनकी पत्‍नी दोनों की सीधी टक्‍कर

कांग्रेस ने निर्वतमान मेयर एजाज ढेबर और उनकी पत्‍नी अरजुर्मन ढेबर को पार्षद चुनाव के मैदान में उतारा है। दोनों ही सीटों पर सीधा मुकाबला है। अरजुर्मन ढेबर वार्ड 45 से प्रत्‍याशी हैं। उनके सामने भाजपा की प्रीति फरतोड़े हैं। इसी तरह वार्ड क्रमांक 57 से कांग्रेस प्रत्‍याशी एजाज का सीधा मुकाबला भाजपा के अमर गिदवानी से है।

Nagar Nigam  इन सीटों पर भी सीधा मुकाबला

वार्ड क्रमांक 5 पर भी कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व पार्षद नागभूषण की पत्‍नी राधिका को टिकट दिया है। भाजपा से अंबिका साहू प्रत्‍याशी हैं। वार्ड 14 में भी आसिफ मेनन और सूर्यकांत राठौर के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड क्रमांक 33 में प्रदीप कुमार वर्मा और प्रमोद मिश्रा के बीच सीधा मुकाबला है।

वार्ड क्रमांक 41 से भाजपा की सरिता दुबे का मुकबाला कांग्रेस की भारती शर्मा से है। आमने- सामने की टक्‍क्‍र वाले 14 वार्ड हैं। इनमें 70, 65, 58, 57, 55, 48, 47, 45, 41, 33, 22, 14, 5 और 3 शामिल है।

chatur postFebruary 2, 2025
261 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 10:32:44
Privacy-Data & cookie usage: