Dry Day: छत्‍तीसगढ़ में इस तारीख को नहीं मिलेगी शराब, जारी हुआ ड्राई डे का आर्डर

schedule
2024-12-05 | 11:13h
update
2024-12-05 | 11:13h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Dry Day: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 18 दिसंबर को शराब की खरीदी- बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दिन राज्‍य के सभी शराब दुकान बंद रहेंगे। राज्‍य सरकार की तरफ से 18 दिसंबर को ड्रा डे घोषित किया गया है।

इसको लेकर राज्‍य के सभी जिलों में कलेक्‍टर बारी-बारी से आदेश जारी कर रहे हैं। 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती है। राज्‍य सरकार की तरफ से इस दिन शुष्‍क दिवस (ड्राई डे) घोषित करके रखा गया है। इस दिन शराब की बिक्री करते पकड़े जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि राज्‍य सरकार की तरफ से विभिन्‍न धार्मिक और सामाजिक त्‍योहार और तिथियों पर प्रदेश मे ड्रा डे की घोषणा की जाती है। छत्‍तीसगढ़ के साथ ही देश के ज्‍यादातर राज्‍यों में स्‍वतंत्रा दिवस, गणतंत्र दिवस, दीपावली और होली, महावीर जयंती, कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, गांधी जयंती, गुरुघासी दास जयंती सहित अन्‍य दिनों में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित की जाती है।

Dry Day: प्रदेश में सरकारी छुट्टी बता दें कि गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर राज्‍य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस दिन राज्‍य के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके बाद दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़‍िये- तीरथ बरत योजना अब फिर हो गया मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार ने तीरथ बरत योजना का नाम बदलकर मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना कर दिया है। बात दें कि यह योजना 2012 में शुरू की गई थी, तब छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी।

2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तत्‍कालीन सरकार ने इस योजना का नाम बदलकर तीरथ बरत योजना कर दिया। 2019 में नाम बदलने के बाद इस योजना के तहत करीब ढाई लाख लोगों को तीर्थ यात्रा कराया गया, लेकिन 2023 के बाद से यह योजना एक तरह से बंद हो गई थी।

28 अक्‍टूबर 2024 को कैबिनेट की बैठक में इस योजना को फिर से मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नाम से शुरू करने का फैसला किया था। अब राज्‍य सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। AMP

यह भी पढ़‍िए– छत्‍तीसगढ़में 2025 की सरकारी छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। 2025 में कब-कब सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 2025 में स्‍कूलों में कब-कब छुट्टी रहेगी। 2025 में दीपावली पर सरकारी कार्यालय कितने दिन बंद रहेंगे। छत्‍तीसगढ़ में 2025 में पोला की छुट्टी कब रहेगी। 2025 की छुट्टियों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

chatur postDecember 5, 2024
331 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 18:19:28
Privacy-Data & cookie usage: