ECA रायपुर। पश्चिम एशिया में तानव और इसकी वजह से गैस की आपूर्ति पर पड़े असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में एम्सा (ECA) लागू कर दिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को घरेलू गैस की उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है।
ESMA एस्मा Essential Services Maintenance Act यानी आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून। इस कानून का प्रयोग आम लोगों को अवाश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रुप से सुनिश्चित करने के लिए लागू किया जाता है। यह बेहद सख्त कानून है। एम्सा लागू होने के बाद आवश्यक सेवा को प्रभावित करने (इसमें कालाबाजारी भी शामिल है) पर सजा भी हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में भी एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। घरेलू गैस सिलेंडर की नए रिफिल (सिलेंडर) की बुकिंग 25 दिन बाद ही स्वीकार की जा रही है। वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रोक दी गई है।
रसोई गैस सप्लाई पर छत्तीसगढ़ की खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि गैस सिलेंडरों की कमी नहीं है, न ही घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो रही है। नियमित व्यवस्था बनाने के लिए अभी सिर्फ घरेलू गैस सप्लाई को ही प्राथमिकता दी जा रही है।
खाद्य सचिव ने बताया कि विशेष अत्यावश्यक संस्थाओं-अस्पतालों व एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन जैसे जरूरी नॉन-डोमेस्टिक सेक्टर को नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई दी जा रही है।
विभाग की तरफ से सभी जिलों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता की नियमित मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों में गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण, जमाखोरी, रिफिलिंग व कालाबाजारी पर कार्रवाई भी तेज कर दी गई है।
प्रदेश में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की कुल संख्या 63.59 लाख है। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभान्वित उपभोक्ता भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में तीन मुख्य ऑयल एंड गैस कंपनियां इंडियन ऑयल (इंडेन गैस), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी गैस) व भारत पेट्रोलियम (भारत गैस) कार्य कर रही हैं।
इन ऑयल कंपनियों के पांच एलपीजी बॉटलिंग प्लांट हैं तथा 537 गैस एजेंसी संचालित हैं। आयल कंपनियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में एलपीजी गैस की उपलब्धता सामान्य है। ऑयल कंपनियों द्वारा घरेलू एलपीजी की सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है।
रायपुर जिले में कुल 7.55 लाख घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ता हैं। इसके अलावा 35 हजार कमर्शियल एलपीजी गैस उपभोक्ता हैं। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की बैठक लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा गया है। वहीं, एलपीजी गैस की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए हैं।
रायपुर में जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। अपर कलेक्टर करेंर्तगान सिंह राठौर ने बताया कि एलपीजी गैस का स्टॉक पयर्याप्त मात्रा में है। उन्होंने आग्रह किया कि आम उपभोक्ता पैनिक न हो। गैस सिलेंडर आपूर्ति न होने व इससे जुड़ों किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर कलेक्टर कॉल सेंटर के नम्बर 9977222564, 9977222974, 9977222584 एवं 9977222594 पर संपर्क करें।