
Sanvida रायपुर। कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता असफल होने के बाद संविदा बिजली कर्मियों ने हड़ताल पर जाने की सूचना कंपनी प्रबंधन को दे दी है। संविदा कर्मी 18 अक्टूबर से हड़ताल पर जा रहे हैं। दीपावली के ठीक पहले संविदा कर्मियों के इस आंदोलन ने कंपनी प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। पावर कंपनी प्रबंधन ने हड़ताल पर जाने वाले संविदा कर्मियों की नाम सहित सूची मांगने के साथ ही कार्रवाई करने के निर्देश सभी क्षेत्रीय
चार सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे हैं आंदोलन
नियमितीकरण समेत 4 सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा बिजली कर्मी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। कंपनी प्रबंधन के साथ पहले दौर की वार्ता असफल होने के बाद 1 और 2 अक्टूबर को संविदा कर्मियों काम बंद आंदोलन किया था। इसके बाद भी कंपनी प्रबंधन ने संविदा कर्मियों की मांगों के संबंध में अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है।
Sanvida कल हुई बैठक में भी नहीं बनी बात
कंपनी प्रबंधन ने गुरुवार को फिर से संविदा कर्मचारी संघ को वार्ता के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि इस बार भी कोई बात नहीं बन पाई। इससे नाराज संविदा कर्मी पूर्व घोषणा के अनुसार 18 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने की सूचना कंपनी प्रबंधन को दे दी है।
कंपनी प्रबंधन की बढ़ी चिंता
दीपावली के मौके पर संविदा कर्मियों की हड़ताल की घोषणा से कंपनी प्रबंधन चिंतित हो गया है। वर्तमान में सुधार समेत अन्य कार्य संविदा और आउटसोर्सिंग के भरोसे हो रहे हैं। संविदा कर्मियों की हड़ताल से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसे देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिया है।
Sanvida आज महासंघ के साथ बैठक
बता दें कि कंपनी प्रबंधन ने आज बिजली कर्मचारी महासंघ को वार्ता के लिए बुलाया है। महासंघ की यह वार्ता कंपनी के चेयरमैन के साथ होगी। महासंघ की मांगों में भी संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग शामिल है।




