शिक्षा

Education छत्तीसगढ़ में वायरल हुआ शराबी महिला हेड मास्टर का वीडियो: नशे में धूत हो कर पहुंची स्कूल

Education जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में शराबी मास्टर और गुरु जी के कई वीडियो और कारनामे सामने आ चुके हैं। अब इसी कड़ी में एक शराबी महिला हेड मास्टर का वीडियो आया है।

जांजगीर का मामला

छत्तीसगढ़ में शराबी महिला हेड मास्टर का वीडियो वायरल होने का मामल जांजगीर जिला का है। नशे की हालत में स्कूल पहुंची महिला हेड स्कूल में बच्चों के लिए बना मध्यान्ह भोजन खाने का प्रयास किया लेकिन नाश इतना ज्यादा कर रखा था कि वह खा नहीं पाई और क्लास में चली गई।

Education बच्चों ने समझा छुट्टी हो गई

महिला हेड मास्टर क्लास में भी संभल नहीं पाई और लडख़ड़ाते हुए टेबल के ऊपर पैर रखकर सो गईं। बच्चे छुट्टी समझकर घर चले गए।

लेवई सरकारी स्कूल की घटना

घटना बलौदा विकासखंड स्थित ग्राम लेवई के सरकारी प्राथमिक स्कूल की है। ग्रामीणों ने इस घटना की वीडियो बना लिया। जांच के बाद हेड मास्टर हीरा पोर्ते (45 साल) को ससपेंड कर दिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

45 बच्चों के लिए दो टीचर

स्कूल school में कुल 45 बच्चे पढ़ते है। हेड मास्टर और एक टीचर ही यहां पढ़ाने के लिए पदस्थ है। ग्रामीणों ने बताया कि हेड मास्टर पिछले कई दिनों से शराब पीकर स्कूल आती है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रहा है। शराबी महिला हेड मास्टर को लेकर पहले भी शिकायत की गई है।

जेब में रख ली रोटी

ग्रामीणों के अनुसार नशे में महिला हेड मास्टर मध्यान्ह mid day meal भोजन खा नहीं पाईं और बेसुध हो गईं। इसके बाद उसने कुछ रोटी अपने जेब में रख लिया था। वह नशे ही हालत में अलग-अलग बाते भी कह रही थी। अजीबोगरीब हरकत करते हुए बड़बड़ा रही थी।

Education हेड मास्टर के परिजनों से शिकायत

हेड मास्टर की हरकतों की जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने हेड मास्टर के परिजनों को बुला लिया। हेड मास्टर Head master के परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की हीरा पोर्ते को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।

परिजनों ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन उसके पति की मौत हो गई। तब से वह नशा करने लगी।

स्कूल का निरीक्षण कर कार्रवाई

वीडियो की जांच के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एसडीएम SDM, डीईओ DEO और बीईओ BEO ने स्कूल का निरीक्षण किया। शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों से पूछताछ में घटना की पुष्टि हुई।

सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के कारण हीरा पोर्ते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा balod रहेगा।

विकासखंड अधिकारी से मांगा जवाब

कलेक्टर ने मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी BRS बलौदा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शिक्षा Education व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button