Chhattisgarh

Ranjit Kashyap मणिपुर में बलिदान हुए छत्तीसगढ़ के रंजीत कश्यप को बिजली कंपनी के कर्मचारी नेताओं ने दी भी श्रद्धांजलि

Ranjit Kashyap रायपुर। मणिपुर Manipur में दो दिन पहले हुए उग्रवादियों के हमले में छत्तीसगढ़ chhattisgarh के बस्तर के रहने वाले जवान रंजीत कश्यप बलिदानी हो गए। रंजीत कश्यप को बिजली कंपनी के कर्मचारी नेताओं ने भी श्रद्धांजलि जी है। सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी महासंघ के जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि रंजीत कश्यप पावर कंपनी मुख्यालय में पदस्थ रीता बघेल के भतीजे थे।

2016 में हुई थी भर्ती

बस्तर जिले के बालेंगा गांव के रहने वाले रंजीत कश्यप ने साल 2016 में असम राइफल्स में अपनी नौकरी शुरू की थी। रंजीत अपने परिवार का इकलौता पुत्र थे। परिवार माता पिता पत्नी और तीन बच्चे हैं। रंजीत की एक बहन भी है जिसकी शादी बीएसएफ BSF के जवान से हुई है।

Ranjit Kashyap जवानों के वाहन पर अचानक कर दिया हमला

उल्लेखनीय है कि मणिपुर के विष्णुपुर जिले के नंबोल सबल लिकाई इलाके में उग्रवादियों द्वारा असम राइफल्स के जवानों के वाहन पर अचानक गोलीबारी कर दी गई। इस गोलीबारी में दो जवान बलिदानी हो गए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय vishnu deo sai ने मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए बस्तर के वीर सपूत राइफलमैन Rifleman रंजीत कश्यप सहित दो जवानों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग हम सबको देश की रक्षा और एकता के पथ पर और दृढ़ संकल्पित करता है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Ranjit Kashyap मंत्री केदार कश्यप ने किया नमन

जवान रंजीत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री केदार कश्यप Kedar Kashyap ने कहा कि बस्तर bastar जिले के ग्राम बालेंगा के वीर सपूत रंजीत कश्यप जी के मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनकी वीरता और राष्ट्र सेवा को सदैव स्मरणीय रहेंगे।माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button