Vidyut Majadoor Mahasangh का चुनाव, अध्‍यक्ष बने जोशी, छत्‍तीसगढ़ से 5 लोगों को मिला स्‍थान…

schedule
2025-04-13 | 14:58h
update
2025-04-13 | 16:13h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Vidyut Majadoor Mahasangh  रायपुर। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ का रायपुर में आयोजित त्रिवार्षीय अधिवेशन संगठन रविवार को संपन्‍न हो गया। अधिवेशन के दूसरे दिन आज संगठन का चुना हुआ। इसमें राजस्‍थान के मधुसूदन जोशी अध्‍यक्ष चुने गए हैं। महासंघ की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में छत्‍तीसगढ़ के भी पांच लोगों को स्‍थान मिला है।

अखिल भारतीय विद्युत् मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सुबह अधिवेशन स्थल मारुति मंगलम भवन से गुढियारी भ्रमण करते हुए एक विशाल रैली निकाल कर देश भर के  बिजली कर्मचारियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया ।

अधिवेशन में 5 प्रस्ताव भी पारित किए गए

1. विद्युत क्षेत्र के लिए एक राष्ट्र एक ग्रिड के तर्ज पर एक समान सेवा नियम लागू करने

2. विद्युत उद्योग के लिए औद्योगिक त्रिपक्षीय समिति का गठन करने

3. बिजली उद्योग में निजीकरण पर रोक लगे

4. विद्युत क्षेत्र में ठेका प्रथा की समाप्ति हो और आउटसोर्स श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो

5. विद्युत अधिनियम संशोधन विधेयक 2023 पर पुनर्विचार हो

अधिवेशन को राष्ट्रीय मंत्री उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, अंजलि पटेल और क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई ने संबोधित कर ऊर्जा उद्योग के समक्ष आसन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने का आव्हान किया। बौद्धिक सत्र में बिलासपुर विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण देव वाजपेयी ने संबोधित किया।

Vidyut Majadoor Mahasangh तमिलनाडु के मूरगन बने महामंत्री

अखिल भारतीय मजदूर महासंघ का रविवार को संपन्‍न हुए त्रिवार्षिक चुनाव में जोशी अध्‍यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं तमिलनाडु के डीके मूरगन महामंत्री चुने गए हैं। महाराष्‍ट्र से बसंत काले को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। उत्‍तर प्रदेश के विवेक सिंह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं।

मध्यप्रदेश से राजकुमार नायक को उपाध्यक्ष चुना गया है। शशि कुमार श्रीवास्तव उत्तरप्रदेश, डी बी मणि तमिलनाडु भगवती मेनारिया राजस्थान, के साथ महाराष्ट से नवेलकर संगठन मंत्री बनाया गया है।  

 AMPछत्‍तीसगढ़ के पांच लोगों को मिला राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में स्‍थान

अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में छत्‍तीसगढ़ के पांच लोगों के स्‍थान मिला है। इनमें हरीश चौहान उप महामंत्री, मनोज शर्मा  कोषाध्यक्ष, रीता बघेल  कार्यसमिति सदस्य, पूर्णिमा साहू और डीके यदु कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं।

Vidyut Majadoor Mahasangh  अधिवेशन में 21 राज्‍यों से पहुंचे थे प्रतिनिधि

बता दें कि महासंघ के इस त्रिवार्षिक सम्‍मेलन में देश के 21 राज्‍यों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। शनिवार को अधिवेशन के उद्घाटन में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय भी शामिल हुए थे। अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन आज संगठन के चुनाव से पहले ऊर्जा के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की गई।

Vidyut Majadoor Mahasangh योग से हुई सुबह की शुरुआत

अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधियों की रविवार की सुबह की शुरुआत योग के साथ हुई। सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की तरफ से इसका आयोजन किया गया। इसमें विशेष रुप से नाभि झटका योग बा अभ्‍यास कराया गया। इस योगाभ्‍यास से ब्रेन की सोइ ऊर्जा जागती है।

chatur postApril 13, 2025
14 2 minutes read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.05.2025 - 19:48:21
Privacy-Data & cookie usage: