Site icon Chatur Post

 Federation छत्‍तीसगढ़ में शासकीय सेवकों को दीपावली से पहले वेतन: फेडरेशन ने मुख्‍यमंत्री साय को लिखा पत्र…

Federation

Federation  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को दीपावली से पहले वेतन देने की मांग छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय को पत्र लिखा है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र वेतन भुगतान का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक: पेंशन निकासी दो महीने से बढ़ाकर 36 माह करने समेत कई बड़े बदलाव

मुख्‍यमंत्री को लिखे पत्र में फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने लिखा है कि दीपावली का पर्व हमारे समाज में उल्लास, आनंद और समृद्धि का प्रतीक है। यह अवसर परिवारों के साथ खुशियां बांटने, घरों को सजाने तथा आत्मीय संबंधों को सुदृढ़ करने का होता है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से मिला फेडरेशन और जनसंपर्क अधिकारी संघ का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल: घटना पर जताया रोष

इस विशेष अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के परिवारों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण बना रहे, इसके लिए अनुरोध है कि राज्य शासन द्वारा उन्हें दीपावली के पूर्व वेतन का भुगतान किया जाए।

यह भी पढ़ें- जीवन प्रमाण पत्र के लिए EPFO या Bank जाना जरुरी नहीं: किसी भी महीने घर बैठे कर सकते  हैं जमा

अवगत कराना चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रस्ताव पर गत मंत्रिपरिषद् की बैठक में ‘अर्जित वेतन तक पहुंच योजना को अनुमोदित किया गया है। उक्त योजना का उद्देश्य यह है कि आपातकालीन अथवा अप्रत्याशित खर्च की स्थिति में शासकीय सेवक अपने अर्जित वेतन का आहरण कर सकें।

यह भी पढ़ें- विद्युत अधिनियम में ऐतिहासिक संशोधन का मसौदा जारी: जानिए- क्या- क्या बदलाव की है तैयारी

फेडरेशन की तरफ से मुख्‍यमंत्री से निवेदन किया गया है कि राज्य के कर्मचारियों के वेतन का भुगतान दीपावली पूर्व करने हेतु आवश्यक आदेश प्रदान करने की कृपा करें, जिससे वे यह पर्व आर्थिक सशक्तता और हर्षोल्लास के साथ मना सकें। हमें विश्वास है कि आपके संवेदनशील नेतृत्व में इस संबंध में शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Federation  डीए की मांग भी होगी तेज

फेडरेशन की तरफ से महंगाई भत्‍ता बढ़ाने की मांग भी लगातार की जा रही है। हाल ही में प्रदेश  के नव नियुक्‍त मुख्‍य सचिव से मुलाकात के दौरान फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने डीए बढ़ाने समेत प्रदेश के अलग-अलग वर्गों के कर्मचारियों की विभिन्‍न मांगों पर विस्‍तार से प्रस्‍तुती दी गई है।

Exit mobile version