
Gems and Jewellery रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट तैयार करने में जुटी हुई है। 23 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इसे पेश किया जाएगा। बजट से समाज के विभिन्न वर्गों की अपेक्षाएं हैं।
रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरखमालू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर बजट में सराफा समेत अन्य कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिया है।
जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क
एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरखमालू ने लिखा है कि सराफा व्यवसाय छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से देश के विभिन्न प्रदेशों से जुड़ा हुआ है लेकिन इस व्यवसाय की निरंतर प्रगति के लिए आवश्यक है कि सराफा व्यवसाय से संदर्भित आवश्यक सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सके। उन्होनें कहा कि हमारा आपसे अनुरोध है कि पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड में विश्व स्तरीय जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ निर्मित किया जाना चाहिए और इसके लिए आगामी बजट में प्रावधान किया जाए।
वित्तीय लोन के लिए मोला
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है कि सभी छोटे व्यापारियों और कार्यक्रमों के लिए वित्तीय लोन मेला आयोजित किया जाए। इससे व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित अत्यधिक जेवर का निर्यात होगा इससे शासन आय में वृद्धि होगी
पार्किंग और प्रसाधन
हरखमालू ने छत्तीसगढ़ के सभी व्यवसायिक क्षेत्र में सार्वजनिक पार्किंग और प्रसाधन की व्यवस्था करने का भी सुझाव मुख्यमंत्री को दिया है।
साहूकारी लाइसेंस
इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि सहकारी व्यवसाय के लिए साहूकारी लाइसेंस प्रदान किया जाता है। सरकार ने इसकी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है लेकिन अभी तक इस प्रक्रिया में त्रुटि होने के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भी यह सुविधा सराफा व्यवसायों को नहीं मिल पा रही है। उन्होंने इस त्रुटि को सुधारने का सुझाव दिया है ताकि सराफा व्यवसायियों को भी ऑनलाइन साहूकारी लाइसेंस मिल सके।




