Hadatal बिजली कर्मियों की हड़ताल: 2 जुलाई को प्रदर्शन, 9 को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल  

schedule
2025-06-11 | 05:19h
update
2025-06-11 | 05:25h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Hadatal रायपुर। बिजली कर्मचारियों ने जुलाई में हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। यह हड़ताल एक दिन का सांकेतिक होगा। इसकी तारीख भी तय हो चुकी है। इस हड़ताल में देशभर के बिजली कर्मचरी शामिल होंगे।

09 जुलाई को हड़ताल पर रहेंगे देशभर के बिजली कर्मचारी

बिजली कर्मचारी 09 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस सांकेतिक हड़ताल में देशभर के 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर शामिल होंगे। यह फैसला बिजली कर्मचारियों के राष्‍ट्रीय संगठन नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेट्रिसिटी इंप्‍लाइज एंड इंजीनियर्स ने लिया है।

इसलिए हड़ताल पर रहेंगे देशभर के बिजली कर्मचारी

राष्‍ट्रीय संगठन नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्‍लाइज एवं इंजीनियर्स की कोर कमेटी की मंगलवार को नई दिल्‍ली में हुई बैठक में यह फैसला किया गया है। बिजली कर्मचारियों आंदोलन का फैसला बिजली के निजीकरण के विरोध में लिया है। 9 जुलाई को सांकेतिक हड़ताल से पहले 2 जुलाई को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Hadatal  बिजली कर्मियों की यह है मांग

बिजली कर्मचारी उत्‍तर प्रदेश में चल रही निजीकरण की प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग कर रहे हैं। बिजली कर्मचारियों ने इस मामले में केंद्र सरकार से भी हस्‍तक्षेप्‍ करने का आग्रह किया है।

बैठक में ये इन कर्मचारी संगठनों के नेता हुए शामिल

इस बैठक में ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे, ऑल इंडिया पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल अभिमन्यु धनकड़, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रसिटी इंप्लाइज के जनरल सेक्रेटरी मोहन शर्मा, इलेट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी सुदीप दत्ता, ऑल इंडिया पावर मेस फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी आरके शर्मा, तमिलनाडु इलेक्ट्रसिटी बोर्ड इंप्लाइज फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी ए सेकोजार, इलेक्ट्रसिटी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा, ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के एके जैन, यशपाल शर्मा और सत्यपाल मुख्यतया उपस्थित थे।

 Hadatal  उत्‍तर प्रदेश में लगातार चल रहा है आंदोलन

बिजली कर्मचारी नेताओं ने बताया कि उत्‍तर प्रदेश में बिजली कंपनियों के निजीकरण की प्रक्रिया तैयारी चल रही है। इसके विरोध में उत्‍तर प्रदेश के बिजली कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आज उनके आंदोलन का 195वां दिन है। नई दिल्‍ली में हुई बैठक में उत्‍तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के इस संघर्ष की सराहना भी की गई है।

उत्‍तर प्रदेश में निजीकरण के विरोध में जन आंदोलन की तैयारी

पॉवर सेक्‍टर के निजीकरण के विरोध में उत्‍तर प्रदेश के बिजली कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं अब इसे जन आंदोलन में बदलने की रणनीति बनाई जा रही है। इसको लेकर 22 जून को लखनऊ में महापंचायत होने वाली है। इसमें वहां के किसान, आम घरेलू उपभोक्‍ता और बिजली कर्मी शामिल होंगे। इस बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी के राष्‍ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

डॉ. रोहित को मिली पर्यटन और संस्‍कृति की जिम्‍मेदारी छत्‍तीसगढ़ के 5 IAS अफसरों का बदला प्रभारAMP

chatur postJune 11, 2025
814 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 10:47:57
Privacy-Data & cookie usage: