छुट्टी Holiday रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय कार्यालय 26 मार्च को बंद रहेगें। सरकार ने 26 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। यह छुट्टी रामनवमी के अवसर पर की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग से यह आदेश 25 मार्च को शाम 7 बजकर 48 मिनट पर जारी किया गया है। इसके अनुसार 26 मार्च, 2026, दिन-गुरुवार को “रामनवमी” पर्व के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश का दिन घोषित करता है।

