
IAS promotion रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों का अखिल भारतीय सेवा में प्रमोशन हो गया है। यानी राज्य सेवा के सात अफसर अब आईएएस बन गए हैं।
इन अफसरों का हुआ प्रमोशन
आईएएस बनने वाले अफसरों में तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल चौबे, संदीप अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, बीरेंद्र पंचभाई और आशीष टिकरिहा शामिल हैं।
IAS promotion जानिए- अभी कौन कहां है पदस्थ
आईएएस बनने वाले तीर्थराज अग्रवाल अभी राज्य के वन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी हैं।
लीना कोसम पीएससी की परीक्षा नियंत्रक है।
सौमिल चौबे हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। चौबे लंबे समय तक नगरीय प्रशासन विभाग और जनंसपर्क में काम कर चुके हैं।
संदीप अग्रवाल जिला पंचायत बिलासपुर के सीईओ हैं।
आईएएस बनने वालों में शामिल सुमति अग्रवाल सीजी पीएससी 2013 के टॉपर हैं।
बीरेन्द्र पंचभाई इस समय बस्तर में पदस्थ हैं, लंबे समय तक रायपुर में भी काम कर चुके हैं।
इसी तरह आईएएस बने आशीष टिकरिहा प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के ओएसडी हैं।



