राज्य

CSPC विद्युत कंपनी में 7 को मेडिकल कैंप: तीन डॉक्टर करेंगे इन बीमारियों की नि:शुल्क जांच

CSPC  रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी में मुख्यालय में 7 नवंबर को मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में कंपनी में मौजूदा स्टाफ और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नि:शुल्क जांच की जाएगी।

प्राइवेट अस्पताल के सहयोग से होगा कैंप

कंपनी मुख्यालय डंगनिया स्थित औषाधालय में मेडिकल कैंप का आयोजन शहर के एक प्राइवेट अस्पताल के सहयोग से किया जा रहा है। इस कैंप में तीन विशेषज्ञ डॉक्टर स्वास्थ्य जांच करेंगे।

CSPC ये डॉक्टर करेंगे जांच

स्वास्थ्य कैंप में तीन डॉक्टर रहेंगे। इनमें डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. जोगेश विशनदासानी और डॉ. तुषार बहादुर स्वास्थ्य जांच करेंगे। डॉ. अग्रवाल पेट व लिवर के विशेषज्ञ हैं। डॉ. विशनदासानी ह्रदय रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि डॉ. बहादुर किडनी रोग विशेषज्ञ हैं।

सुबह 10 से तीन बजे तक चलेगा कैंप

यह मेडिकल कैंप डंगनिया डिस्पेंसरी में सात नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा। तीनों कंपनियों के इंजीनियर, अधिकारी और कर्मचारियों की वहां नि:शुल्क जांच होगी।

CSPC लगातार हो रहा स्‍वास्‍थ्‍य कैंप का आयोजन

बता दें कि बीते करीब एक साल से डंगनिया मुख्‍यालय स्थित डिस्‍पेंसरी में थोड़े-थोड़े अंतराल पर स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इमसें बड़ी संख्‍या में विद्युत कंपनी के स्‍टाफ नि:शुल्‍क जांच कराते हैं।

कंपनी में लागू है कैशलेस हेल्‍थ योजना

बिजली कंपनी में कैशलेस हेल्‍थ योजना लागू है। यह व्‍यवस्‍था मौजूदा कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों के लिए भी उपलब्‍ध है। योजना के तहत विद्युत कंपनी के स्‍टाफ और पेंशनरों को कई प्राइवेट अस्‍पतालों में भी कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्‍ध है।

यह भी पढ़ें- आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी

केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने तीन सदस्‍यीय आयोग का गठन किया है। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्‍यक्षता गठित इस आयोग में पंकज जैन सदस्‍य सचिव बनाए गए हैं वहीं, प्रोफेसर पुलक घोष को अंशकालिक सदस्‍य बनाया गया है। विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Back to top button