IAS promotion छत्‍तीसगढ़ के राज्‍य सेवा के 7 अफसर बन गए आईएएस: केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

schedule
2026-02-17 | 14:29h
update
2026-02-17 | 14:29h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

IAS promotion रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों का अखिल भारतीय सेवा में प्रमोशन हो गया है। यानी राज्‍य सेवा के सात अफसर अब आईएएस बन गए हैं।

इन अफसरों का हुआ प्रमोशन

आईएएस बनने वाले अफसरों में तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल चौबे, संदीप अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, बीरेंद्र पंचभाई और आशीष टिकरिहा शामिल हैं।

IAS promotion जानिए- अभी कौन कहां है पदस्‍थ

आईएएस बनने वाले तीर्थराज अग्रवाल अभी राज्‍य के वन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी हैं।

लीना कोसम पीएससी की परीक्षा नियंत्रक है।

सौमिल चौबे हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। चौबे लंबे समय तक नगरीय प्रशासन विभाग और जनंसपर्क में काम कर चुके हैं।

 संदीप अग्रवाल जिला पंचायत बिलासपुर के सीईओ हैं।

आईएएस बनने वालों में शामिल सुमति अग्रवाल सीजी पीएससी 2013 के टॉपर हैं।

 बीरेन्द्र पंचभाई इस समय बस्तर में पदस्‍थ हैं, लंबे समय तक रायपुर में भी काम कर चुके हैं।

इसी तरह आईएएस बने आशीष टिकरिहा प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के ओएसडी हैं।

chatur postFebruary 17, 2026
173 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 02:01:35
Privacy-Data & cookie usage: