प्रमुख खबरें

IAS Transfer छत्‍तीसगढ़ में आईएएस अफसरों का ट्रांसफर आर्डर जारी, सूची में 11 अफसरों के नाम, देखिए आदेश

IAS Transfer रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अफसरों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। सूची में 11 अफसरों के नाम शामिल हैं। इनमें मंत्रालय से लेकर जिलों तक के अधिकारी शामिल हैं

डॉ. सी. आर. प्रसन्ना., IAS(2006), सचिव, सहकारिता विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, माननीय राज्यपाल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

कुलदीप शर्मा, IAS(2014), रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. वेयर हाऊसिंग कार्पो. को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार भाटापारा के पद पर पदस्थ करता है।

तीर्थराज अग्रवाल, IAS, विशेष सहायक, मान. मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुये उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

लीना कोसम, IAS, परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त यथावत परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।

लीना कोसम, IASद्वारा परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् परीक्षा नियंत्रण, लोक सेवा आयोग के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।

सौमिल रंजन चौबे, IAS, उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त यथावत उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।

 बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, IAS, अपर कलेक्टर, नारायणपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त यथावत अपर कलेक्टर, नारायणपुर के पद पर पदस्थ करता है।

सुमीत अग्रवाल, IAS, आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त यथावत आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के पद पर पदस्थ करता है।

संदीप कुमार अग्रवाल, IAS, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर को को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त यथावत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर के पद पर पदस्थ करता है।

आशीष कुमार टिकरिहा, IAS, विशेष सहायक, मान. मंत्री, वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, छ.ग. वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के पद पर पदस्थ करता है।

आशीष कुमार टिकरिहा, IAS, द्वारा प्रबंध संचालक, छ.ग. वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् प्रबंध संचालक, छ.ग. वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।

ऋषभ कुमार पाराशर, IAS, उप सचिव, वित्त विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त यथावत उप सचिव, वित्त विभाग के पद पर पदस्थ करता है।

तरूण कुमार किरण, IAS राज्य कर उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के पद पर पदस्थ करता है।

तरुण कुमार किरण, IAS द्वारा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।

Back to top button