IPS Transfer बस्‍तर भेजे गए 7 आईपीएस, संभालेंगे नक्‍लस विरोधी ऑपरेशन की कमान

schedule
2025-06-10 | 17:45h
update
2025-06-11 | 04:37h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

IPS Transfer  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आठ आईपीएस अफसरों की नक्‍सल मोर्चे पर तैनाती कर दी है। कोंटा में एएसपी की शहादत के दूसरे ही दिन सरकार ने आईपीएस अफसरों को बस्‍तर में नक्‍सल मोर्चे पर भेजकर साफ कर दिया है कि नक्‍सल विरोध अभियान किसी भी तरह से कमजोर नहीं होगा बल्कि ज्‍यादा आक्रामक होगा।

बस्‍तर भेजे गए आईपीएस अफसरों को प्रमोशन के बाद वहां नक्‍सल विरोध अभियान की जिम्‍मेदारी दी गई है। अभी ये अफसर राज्‍य के अलग-अलग शहरों में सीएसपी के पद पर पदस्‍थ हैं। इन्‍हें अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर प्रमोट करके बस्‍तर भेजा गया है। बस्‍तर भेजे गए सभी आईपीएस अफसर 2021 बैच के हैं।

बस्‍तर में नक्‍सल मोर्चे पर भेजे गए आईपीएस अफसरों में पहला नाम उदित पुष्कर का है। पुष्कर सीएसपी  जगदलपुर हैं। उन्‍हें एएसपी (ऑप्स) दंतेवाड़ा बनाया गया है।  

IPS Transfer  इसी तरह आकाश कुमार शुक्ला, भापुसे, 2021 नगर पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ को       अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) एसटीएफ बघेरा, जिला दुर्ग

रोहित कुमार शाह, भापुसे, 2021             नगर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा  को          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला सुकमा

रविन्द्र कुमार मीणा, भापुसे, 2021           नगर पुलिस अधीक्षक, कोरबा को  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला बीजापुर

अमन कुमार रमन कुमार झा, भापुसे, 2021              नगर पुलिस अधीक्षक, रायपुर को            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला बीजापुर

आकाश श्रीश्रीमाल, भापुसे, 2021          नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर को        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) भानुप्रतापपुर जिला कांकेर

 IPS Transfer  अजय कुमार, भापुसे 2021          नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन्स, रायपुर  को   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक. (ऑप्स) जिला नारायणपुर

अक्षय प्रमोद साबद्रा, भापुसे, 2021         नगर पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (ऑप्स) जिला नारायणपुर

डॉ. रोहित को मिली पर्यटन और संस्‍कृति की जिम्‍मेदारी छत्‍तीसगढ़ के 5 IAS अफसरों का बदला प्रभारAMP

कोंटा में अभी एएसपी का पद खाली

सरकार ने फिलहाल कोंटा एएसपी के पद पर किसी की पोस्टिंग नहीं की है। हालांकि आईपीएस रोहित कुमार शाह को सुकमा भेजा गया है, लेकिन उन्‍हें एएसपी ऑपरेशन बनाया गया है। बता दें कि कोंटा एएसपी रहे आकाश राव गिरिपुंजे सोमवार को आईईडी ब्‍लॉस्‍ट की चपेट में आ गए थे। मंगलवार को यहां राजधानी रायपुर में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया है।

chatur postJune 10, 2025
340 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 01:21:45
Privacy-Data & cookie usage: