IPS ट्रांसफर: छत्‍तीसगढ़ पुलिस के दर्जनभर IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखिए आर्डर

schedule
2025-01-01 | 16:17h
update
2025-01-02 | 04:34h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

IPS रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कैडर के दर्जनभर आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर आर्डर जारी हुआ है। इसमें आईजी रैंक के ध्रुव गुप्‍ता का नाम सबसे ऊपर है। अभ्‍ज्ञी पुलिस महानिरीक्षक, सीसीटीएनएस / एससीआरबी गुप्‍ता को पुलिस महानिरीक्षक एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्‍थ किया गया है।

अभिषेक शांडिल्य भापुसे (2007) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से उप पुलिस महानिरीक्षक, (कानून व्यवस्था) विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर

गिरिजाशंकर जायसवाल, भापुसे (2010) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से उप पुलिस महानिरीक्षक, (तकनीकी सेवा) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

IPS सुजीत कुमार बनाए गए डीआईजी ट्रेनिंग

सुजीत कुमार, भापुसे (2010) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से उप पुलिस महानिरीक्षक (ट्रेनिंग) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

अभिषेक मीना, भापुसे (2010) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से उप पुलिस महानिरीक्षक (दूरसंचार) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

संतोष सिंह, भापुसे (2011) सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (सीसीटीएनएस / एससीआरबी) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

IPS राजेश अग्रवाल को वीआईपी सुरक्षा की कमान

आईपीएस राजेश अग्रवाल को वीआईपी सुरक्षा की जिम्‍मेदारी दी गई है। 2012 बैच के आईपीएस राजेश अग्रवाल अभी पुलिस मुख्‍यालय में एआईजी के पद पर हैं। उन्‍हें वीआईपी सुरक्षा बटालियन का सेनानी बनाया गया है। इस बटालियन का मुख्‍यालय माना में है।

अभिषेक पल्लव, भापुसे (2013) सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से पुलिस अधीक्षक, राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी, रायपुर

लक्ष्य शर्मा, भापुसे (2016) सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर

IPS एसपी रेल भेजे गए बटालियन

छत्‍तीसगढ़ रेल पुलिस अधीक्षक झाडूराम ठाकुर को राज्‍य सशस्‍त्र बल की 22वीं वाहिनी में भेजा गया है। बता दें कि एक दिन पहले श्‍वेता श्रीवास्‍तव सिन्‍हा को एसपी रेल बनाया गया था। वहीं पुलिस मुख्‍यालय में पदस्‍थ एआईजी उमेश चौधरी को राज्‍य सशस्‍त्र बल की 15वीं वाहिनी का सेनानी बनाया गया है। 15वीं वाहिनी का मुख्‍यालय नवा रायपुर में है।

IAS ट्रांसफर: छत्‍तीसगढ़ में बदले गए संभागीय कमिश्‍नर और कलेक्‍टर, आधा दर्जन IAS अफसर हुए प्रभावितAMP

chatur postJanuary 1, 2025
224 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 17:07:31
Privacy-Data & cookie usage: