व्यापार

ITR 31 दिसंबर से पहले कर ले यह जरूरी काम: वर्ना बैंकिंग और टैक्स से जुड़ा काम

ITR रायपुर। अगर आपने अभी तक अपना आधार व पैन लिंक नहीं कराया है तो तत्काल कराइए। आपके पास आधार व पैन लिंक कराने केवल कुछ दिन का समय शेष है। 31 दिसंबर तक आपने अपना आधार व पैन लिंक नहीं कराया तो जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके साथ आपका पैन कार्ड निष्क्रिय भी हो सकता है। ऐसा हुआ तो आपका बैंकिंग व टैक्स से जुड़े काम लटक सकता है।

इसके साथ ही एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए भी ध्यान देना जरूरी है कि वे अपना ई केवायसी करवा लें। अगर ई केवयासी नहीं करवाया तो आपको सब्सिडी मिलने में तो परेशानी होगी,साथ ही आपके पास गैस सिलिंडर की डिलीवरी में भी परेशानी आ सकती है।

इसके लिए बार-बार गैस कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को मैसेज भी किए जा रहे है। इसके साथ ही आनलाइन बुकिंग के समय भी सूचना दी जाती है।

सस्ती गाड़ी खरीदने का भी अच्छा मौका

अगर आप अपने लिए मनपसंद कार खरीदने की सोच रहे है तो सस्ती कार खरीदने के लिए भी आपके पास अच्छा मौका है। तीन दिन बाद यानी जनवरी 2026 में बहुत सी कंपनियों ने दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। अभी कंपनियों द्वारा आकर्षक आफर भी दिया जा रहा है।

Back to top button