व्यापारसोशल वायरल

Raipur Auto Expo रायपुर आटो एक्सपो: 4 दिन में बिक गई 7500…रोड टैक्स में 50% छूट, बिकेंगी 50 हजार गाड़ियां

Raipur Auto Expo  रायपुर। श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे आटो एक्सपो में इस बार गाड़ियों की बिक्री का नया रिकार्ड बनने वाला है। राडा उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी का कहना है कि ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए लगा रहा है कि आटो एक्सपो में इस बार मिनी दीवाली मनाई जाएगी। 17 दिनों तक चलने वाले इस एक्सपो में 50 हजार गाड़ियों के बिक्री का लक्ष्य है,इसमें से 7500 वाहन तो बीते चार दिन में ही बिक चुके है। मालुम हो कि एक्सपो के पहले ही दिन यहां धमाकेदार एक हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई थी।

पिछले साल महीने भर में बिके थे 29 हजार वाहन

वर्ष 2025 में महीने भर तक चले आटो एक्सपो में 29 हजार वाहन बिके थे। साथ ही ग्राहकों को रोड टैक्स में करीब 120 करोड़ का फायदा मिला था। इस साल भी ग्राहकों के रुझान को देखते हुए नए रिकार्ड बनने की उम्मीद है। 

अपने जिले से ही कराएं बुक मिलेगा फायदा

आटो एक्सपो में दिए जा रहे रोड टैक्स में 50 फीसद छूट का फायदा आम उपभोक्ता अपने जिल में ही पा सकते है। परिवहन विभाग द्वारा दिए जा रहे इस छूट का फायदा सभी जिलों को मिलेगा।

मिल रहे नए माडल व नई तकनीक

आटो एक्सपो में ग्राहकों को कंपनियों के नए माडलों के साथ ही वाहनों में आने वाली नई-नई तकनीकों की भी जानकारी मिल रही है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। रोड टैक्स में मिलने वाले छूट के कारण उपभोक्ताओं को राडा के आटो एक्सपो का इंतजार भी बना रहता है।

महिला के नाम पर बुकिंग तो ब्याज में फायदा

इन दिनों बहुत से बैंक तथा फाइनेंस कंपनियां आकर्षक आफर दे रही है। इसके तहत अगर कार परिवार के किसी महिला सदस्य के नाम पर ली जाती है तो ब्याज दरों के साथ ही डाउन पेमेंट व प्रोसेसिंग चार्ज में भी छूट है।

कार कंपनियां भी दे रही छूट

बहुत सी कार कंपनियां जनवरी महीने में अपने विभिन्न माडलों में 38  हजार से लेकर 3.25 लाख तक छूट दे रही है। यह छूट कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज व कार्पोरेट छूट है। इसके साथ ही दोपहिया कंपनियां भी लोएस्ट डाउन पेमेंट पर गाड़ी उपलब्ध करा रही है।

अगले महीने बढ़ सकती है कीमतें

बताया जा रहा है कि बहुत सी कार कंपनियों के दाम अगले महीने बढ़ने की संभावना है। इसके चलते अभी अपनी मनपसंद कार, बाइक खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। कई कंपनियों ने अगले महीने दाम बढ़ाने की घोषणा भी कर दी है। साथ ही कुछ कंपनियां आम बजट का इंतजार कर रही है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button