
Janta Union बिलासपुर। जनता यूनियन मड़वा जनरेशन शाखा का पुनर्गठन आज संगठन के वरिष्ठजनों और प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के वरिष्ठ अभिभावक प्रदीप पाठक (कोरबा) के करकमलों से मां भारती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना और वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। इसके उपरांत जनता यूनियन की परंपरा एवं शिष्टाचार के अनुरूप आमंत्रित एवं विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।

पारंपरिक शुभारंभ और अतिथियों को मंचासीन करने बाद अतिथियों से क्रमशः उद्बोधन लिए गए। संगठनात्मक उद्बोधन की कड़ी में संगठन के वरिष्ठ संरक्षक एस ए सईद एवं प्रदीप पाठक सहित प्रांतीय सचिव प्रदीप शर्मा (बिलासपुर), प्रांतीय कार्यकाल सचिव कान्हा कौशिक (रायपुर), प्रांतीय उपाध्यक्ष यतीश वर्मा (दुर्ग), प्रांतीय संगठन सचिव अवधेश साहू (रायपुर), प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास (कोरबा) एवं पी वी चंद्रशेखर (बिलासपुर), वरिष्ठ अभिभावक सी के राठौर (चाम्पा) एवं भीषम सूर्यवंशी (चाम्पा), पीताम्बर चौहान (बिलासपुर) आदि ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरक उद्बोधन से उपस्थित कर्मचारी साथियों में ऊर्जा का संचार किया तथा जनता यूनियन से जुड़कर काम करने की अपील की।

चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रांतीय संगठन मंत्री अवधेश साहू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। जिनकी निगरानी में विधिवत चुनाव सम्पन्न हुआ। मड़वा जनरेशन इकाई की पुनर्गठित कार्यकारणी में सर्वसम्मति से राहुल धुरंधर अध्यक्ष, हितेश सूर्यवंशी सचिव, बलराम साहू कोषाध्यक्ष, छोटू लाल निर्मलकर संगठन सचिव तथा जयकृपाल यादव प्रचार सचिव नियुक्त किये गए हैं। यही टीम कार्यकारिणी के विस्तार के लिए प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही अनुमोदन प्राप्त करेगी। कार्यकारिणी के मार्गदर्शन और सुझाव के लिए एस ए सईद, अनुराग श्रीवास्तव व एस के गुप्ता को वरिष्ठ संरक्षक नियुक्त किया गया है।

चुनाव कार्यक्रम की व्यवस्था और सभा का सफल संचालन रवि साइमन, प्रांतीय सचिव ने किया। अंत में चुने गए पदाधिकारियों को पुष्पहार अर्पित कर अभिनंदन किया गया। आयोजन समिति और नवनियुक्त कमेटी ने उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का विनम्र आभार व्यक्त किया है।





