Job News: पुलिस भर्ती से पहले युवाओं के लिए विष्‍णुदेव साय सरकार की बड़ी घोषणा  

schedule
2024-10-03 | 04:20h
update
2024-10-03 | 04:20h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Job News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस में उप निरीक्षक- प्‍लाटून कमांडर कैडर में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने वाला है। पुलिस मुख्‍यालय में विज्ञापन जारी करने की तैयारी में हैं। इस भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए छत्‍तीसगढ़ सरकार ने बड़ी घोषणा की है।

छत्‍तीसगढ़ सरकार की इस घोषणा से राज्‍य के युवाओं को बड़ा फायदा होगा। इसकी वजह से बहुत से युवा जो अब पुलिस में नौकरी की उम्‍मीद छोड़ चुके थे उन्‍हें भी भर्ती का मौका मिल सकता है।

Job News: पुलिस भर्ती से पहले युवाओं के लिए विष्‍णुदेव साय सरकार की बड़ी घोषणा   राज्‍य सरकार ने उप निरीक्ष और सहायक उप निरीक्षक संवर्ग के अलग-अलग पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इसमें सहायक उप निरीक्षक (एम) के 263 प भी शामिल हैं। ये भर्तियां रेंज और पुलिस मुख्‍यालय स्‍तर पर होगी। इसके साथ ही उप निरीक्षक प्‍लाटून कामंडर कैडर में 341 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जल्‍द ही जारी होने वाला है।

यह भी पढ़ि‍ए…  छत्‍तीसगढ़ के किस डीजीपी को समय से पहले छोड़ना पड़ा था पदAMP

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने इन पदों पर भर्ती में प्रदेश के स्‍थानीय युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का फैसला किया है। सभी छूटों को मिलाकर प्रदेश के युवाओं को पुलिस भर्ती में अधिकतम 5 वर्ष की राहत दी जाएगी। प्रदेश के युवाओं ने इस संबंध में डिप्‍टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा के सामने मांग रखी थी।

छत्‍तीसगढ़ के युवाओं की मांग को देखते हुए डिप्‍टी सीएम शर्मा की पहल पर मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट देने की मंजूरी दे दी है। सीएम की मंजूरी के साथ ही इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जानिए.. छत्‍तीसगढ़ में कितनी उम्र तक पुलिस भर्ती के लिए किया जा सकता है आवेदन

पुलिस भर्ती की आयु सीमा में छूट देने के संबंध में राज्‍य सरकार की तरफ से जारी आदेश में स्‍पष्‍ट किया गया है कि यह छूट केवल एक बार के लिए है। यानी इसके बाद होने वाली भर्तियों में यह छूट नहीं मिलेगी। आदेश के अनुसार प्रदेश के युवाओं को सभी छूट मिलाकर अधिकतम 5 वर्ष की राहत दी जाएगी। इससे छत्‍तीसगढ़ के 45 वर्ष तक की आयु वाले पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

खत्‍म होने जा रहा है इंतजार, जानिए.. SI Bharti 2018 में कब क्‍या-क्‍या हुआAMP

हमसे संपर्क करें- चतुरपोस्‍ट में प्रकाशित किसी भी खबर को लेकर कोई आपत्ति, शिकायत या सुझाव हो तो हमें chaturpost@gmail.com पर मेल करें।

chatur postOctober 3, 2024
272 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 16:15:08
Privacy-Data & cookie usage: