मुख्य पृष्ठ

Kawasi क्या कवासी लखमा विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होंगे: स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा…

Kawasi रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक कवासी लखमा शामिल होने को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

विधानसभा ने महाधिवक्ता से मांगी राय

शराब घोटाला में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर जेल से बाहर आए कवासी लखमा ने विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने बताया कि इस मामले में महाधिवक्ता से अभिमत मांगा गया था। महाधिवक्ता ने इस पर अपनी राय दे दी है।

शर्तों के साथ मिली अनुमति

अध्याय डॉ रमन सिंह ने बताया कि शर्तों के साथ कवासी लखमा को बजट सत्रम शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने बताया कि कवासी लक्ष्मण को शर्तों कापलन करना होगा।

इन शर्तों का करना होगा पालन

स्पीकर डॉ रमन सिंह ने बताया कि कवासी लखमा को अपने आगमन और प्रस्थान की सटीक जानकारी विधानसभा सचिवालय को देनी होगी। उन्हें अपना सक्रिय मोबाइल नंबर भी विधानसभा सचिवालय को देना होगा।

क्षेत्र में भी जा सकते

डॉ रमन सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की शर्तोंक अनुसार कवासी लखमा अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं जा सकते हैं।

कोर्ट में चल रहे मामले पर टिप्पणी नहीं

कवासी लखमा कोर्ट में चल रहे अपने मामले पर किसी तरह टिपण्णी नहीं कर सकते हैं। सदन के अंदर या बाहर वे इस मामले में कुछ नहीं कह सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे सदम में होने वाली सभी चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं।

Back to top button