Chhattisgarh

बिलासपुर एयरपोर्ट से अब रात में भी भर सकेंगे उड़ान: CM विष्णुदेव साय आज करेंगे नाइट लैंडिंग का उद्घाटन, बस्तर के बाद न्यायधानी को बड़ी सौगात

CM Vishnu Deo Sai बिलासपुर/रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को ‘न्यायधानी’ बिलासपुर को हवाई सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज रात चकरभाठा स्थित बिलासा देवी केंवटी एयरपोर्ट पर बहुप्रतीक्षित नाइट लैंडिंग सुविधा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर नए डिपार्चर गेट का भी उद्घाटन किया जाएगा।

बिलासपुर एयरपोर्ट पर क्या बदलेगा?

इसी साल फरवरी में नाइट लैंडिंग का सफल ट्रायल पूरा होने के बाद अब बिलासपुर एयरपोर्ट 24 घंटे संचालन के लिए तैयार है। इस सुविधा के शुरू होने से बिलासपुर की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे:

  • नई उड़ानें: इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी कंपनियां अब हैदराबाद, इंदौर, प्रयागराज और वाराणसी के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर सकेंगी।
  • खराब मौसम में राहत: विजिबिलिटी कम होने या खराब मौसम में भी अब विमानों की लैंडिंग सुरक्षित हो सकेगी।
  • आर्थिक विकास: 24 घंटे संचालन से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Also Read: बिजली बिल और टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: क्या सरकार से मिलने वाली छूट से कम होंगे दाम? जानें रेगुलेटरी कमीशन को क्या मिले निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण।
स्थान: मुख्यमंत्री निवास, रायपुर
दोपहर 12:45 बजे
पुलिस लाइन हेलीपैड से सूरजपुर जिले के लिए प्रस्थान।
रवानगी: रायपुर
दोपहर 02:00 – 04:45 बजे
माता कर्मा प्रतिमा पूजन एवं प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026 में मुख्य अतिथि।
स्थान: सूरजपुर (भारत माता कर्मा चौक)
शाम 05:30 बजे
बिलासपुर आगमन (हेलीपैड लैंडिंग)।
स्थान: पं. सुंदरलाल शर्मा विवि हेलीपैड, बिलासपुर
शाम 06:30 बजे
अटल परिसर समेत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
स्थान: इंदिरा सेतु के समीप, बिलासपुर
रात 07:30 बजे
T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल।
स्थान: राजा रघुनाथ स्टेडियम, बिलासपुर
रात 08:30 बजे
बिलासपुर एयरपोर्ट (नाइट लैंडिंग सुविधा) का ऐतिहासिक शुभारंभ।
स्थान: बिलासा देवी केंवटी एयरपोर्ट, चकरभाठा
🚨 विशेष: मुख्यमंत्री रात 09:15 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

रीजनल कनेक्टिविटी

बिलासपुर एयरपोर्ट वर्तमान में 3C श्रेणी का एयरपोर्ट है। नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने से यह आने वाले समय में बड़े विमानों (Boing/Airbus) के लिए भी उपयुक्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button