जानिए… क्‍यों चंदेल का पुतला दहन करने जा रही है कांग्रेस

schedule
2023-01-20 | 16:49h
update
2023-01-20 | 16:49h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com
जानिए… क्‍यों चंदेल का पुतला दहन करने जा रही है कांग्रेस 1 min read

रायपुर। Chaturpost.com (चतुरपोस्‍ट.कॉम)

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल अचानक कांग्रेस पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी चंदेल पर हमलावर हो गई है। पार्टी शनिवार को चंदेल का पुतला दहन करने जा रही है।

दरअसल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र पर एक अनुसूचित जनजाति की महिला के साथ दुराचार का आरोप लगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चंदेल के पुत्र के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज हो गई है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष अपने पुत्र को खुद थाने में समर्पण करने को कहे और कानून की मदद करें।

मरकाम ने कहा कि इस मामले में भाजपा के नेताओं का बयान बेहद आपत्तिजनक है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह, रामविचार नेताम, अरुण साव में से किसी ने भी घटना की निंदा नहीं की है। सभी ने गोलमोल बयान देकर अपराधी को संरक्षण देने वाला बयान दिया जो निंदनीय है।

Advertisement

कांग्रेस का आरोप- बलात्‍कारियों और दुराचारियों के साथ खड़़ी है भाजपा

कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि भाजपा दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक बलात्कारियों और दुराचारियों के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। दिल्ली में देश की नामचीन महिला पहलवान एक दुराचारी के खिलाफ आंदोलनरत है जो भाजपा का सांसद भी हैं।

भाजपा के सांसद कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पांच-छः महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला पहलवान रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रही हैं। महिला पहलवानों के धरने को दो दिन से अधिक हो गया है लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार अपने महिला विरोधी चरित्र के कारण असंवेदनशील बनी हुई है।

गोबर के इन उत्‍पादों और उनसे हो रही करोड़ों की आदमनी जानकर चौंक जाएंगेAMP

बलात्‍कारी को प्रत्‍याशी बनाया था भाजपा ने

मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर में भाजपा ने अपने बलात्कारी नेता को प्रत्याशी बनाया था। पूरे देश ने देखा है कैसे उन्नाव और कठुआ में हुई बलात्कार की घटना के बाद भाजपा के नेता बलात्कारियों को बचाने के लिए झंडा लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे पीड़ित पक्ष को डराया जाता था, धमकाया गया उनके परिवार की सदस्यो की हत्या तक हो गई।

मोदी के खास भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के खिलाफ अभी न्यायालय के आदेश पर बलात्कार के एफआईआर दर्ज हो रहे हैं। इससे समझ में आता है कि 2018 की घटना पर किस प्रकार से कार्यवाही नहीं होने दिया गया। डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते उनके ओएसडी ओपी गुप्ता के ऊपर रेप का आरोप लगा और चार वर्ष तक पीड़िता का एफआईआर दर्ज नहीं किया गया।

नान घोटाला को लेकर भाजपा का बड़े खुलासा का दावा, कांग्रेस ने भी किया पलटवारAMP

मरकाम ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही बलात्कारियों के साथ खड़ा होना है।  भाजपा और उनसे जुड़े संगठन के नेता बलात्कारियों को हार की माला पहनाते हैं, उनकी महिमामंडित करते हैं, उन्हें तिलक लगाते हैं। बलात्कारियों को बचाने सड़कों पर झंडा लेकर प्रदर्शन करते हैं। ऐसी भाजपा और उनके नेताओं से महिलाओं की सम्मान और महिला शक्तिकरण की बाते कोरी बकवास ही हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.10.2024 - 00:34:12
Privacy-Data & cookie usage: