Site icon Chatur Post

Kunwar Singh कुंवर सिंह ने सदन में कह दी बड़ी बात- टिकट की जिसको चिंता हो वो पीछे- पीछे घूमे

Kunwar Singh कुंवर सिंह ने सदन में कह दी बड़ी बात- टिकट की जिसको चिंता हो वो पीछे- पीछे घूमे

Kunwar Singh रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को सदन के अंदर गंभीर चर्चा के बीच हंसी- मजाक और कटाक्ष का दौर चला। इसी दौरान कांग्रेस के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने टिकट कटने को लेकर भाजपा की तरफ से किए गए कटाक्ष पर बड़ी बात बोल दी।

कुंवर सिंह ने कहा मुझे अपने कर्म पर भरोसा है

सदन में कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि टिकट की जिसकों को चिंता हो वो पीछे- पीछे घूमें। उन्‍होंने कहा कि मुझे अपने कर्म पर भरोसा है।

ऐसे शुरू हुई टिकट पर चर्चा

दरअसल, प्रश्‍नकाल के दौरान ओंकार साहू ने परिवहन विभाग से जुड़ा एक प्रश्‍न किया था। इस पर मंत्री केदार कश्‍यप ने उत्‍तर दिया, लेकिन विधायक ओंकार साहू उससे संतुष्‍ट नहीं थे। इस बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने हस्‍तक्षेप किया। उन्‍होंने प्‍वाइंटेड उत्‍तर की मांग की।

कांग्रेस ने किया बहिर्गमन

मंत्री के  उत्‍तर से नाराज भूपेश बघेल ने कहा कि मंत्री का विभाग में कोई कंट्रोल नहीं है और हम इसे उत्‍तर से असंतुष्‍ट होकर बहिर्गमन कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस के सदस्‍य सदन से बाहर निकलने लगे, तभी आसंदी पर बैठक धरमलाल कौशिक ने अगले सवाल के लिए कुंवर सिंह निषाद का नाम पूछ लिया।

मंत्री नेताम ने शुरू की टिप्‍पणी

सदन से बाहर जा रहे कांग्रेस विधायकों पर टिप्‍पणी की शुरुआत राम विचार नेताम ने की। मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि ये लोग क्‍या बात करेगें  यह सभी रणछोर दास हैं, रणछोर दास।

बाहर जाने की बजाय कुंवर सिंह ने पूछा सवाल

इधर, कांग्रेस के सदस्‍यों के साथ बाहर जाने की बजाय कुंवर सिंह सवाल पूछने के लिए सदन मे रुक गए। जैसे ही उन्‍होंने सवाल पूछना शुरू किया नेताम ने कहा कि तुभी भी छोड़ों, इस पर कुंवर सिंह ने कहा- मैं पूछ रहा हूं न। इस पर नेताम ने कहा कि बहिर्गमन में नाम कट जाएगा तो टिकट भी कट जाएगा।

टिकट पाना है तो नेता जी के पीछे- पीछे घुमों

अजय चंद्राकर ने भी टिप्‍पणी की, कहा कि टिकट पाना है तो नेता जी के पीछे रहो। इस पर कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि टिकट की जिसको चिंता हो वो पीछे- पीछे घूमे मुझे अपने कर्म पर भरोसा है।

Exit mobile version