Kurmi मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 2 दिवसीय महाधिवेशन 13-14 को, अध्‍यक्ष कश्यप ने कहा…

schedule
2025-03-30 | 10:17h
update
2025-03-30 | 10:17h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Kurmi  रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 79वें दो दिवसीय महाधिवेशन की तैयारियां रायपुर के इंडोर स्टेडियम में जोरों पर हैं। केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस संबध में कश्यप ने कहा कि महाधिवेशन हमारे समाज के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। जिसमें समाज में कई  नए नियम बनाए जाते  है, और पुराने नियमों में संशोधन भी किया जा सकता है, अधिवेशन से समाज की एकता, संस्कार और प्रगति को नई दिशा मिलता  है।

कश्‍यप ने कहा कि हमारा लक्ष्य युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना, शिक्षा को बढ़ावा देना और सामाजिक न्याय को मजबूती प्रदान करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व राज्यपाल  रमेश बैस, विजय बघेल जैसे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति हमारे समाज के लिए गर्व की बात होगी। हम सभी से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हैं।

बस्‍तर में दिल्‍ली के NGO का खेला: शोषण की शिकार हुईं दर्जनों युवतियां…AMP

Kurmi  केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि  दो दिवसीय महाधिवेशन 13-14 अप्रैल को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में होगा। इसकी तैयारियों में समाज के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। जिसका आज में स्थल निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया गया और  आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व राज्यपाल  रमेश बैस सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होंगे।  वहीं महाधिवेशन को  लेकर 10 अप्रैल केंद्रीय व राज कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किया गया है।  13-14 अप्रैल को युवा व महिलाओ का बाइक रैली और महाधिवेशन में सामूहिक विवाह पर  विचार-विमर्श  किया जाएगा।

 Kurmi  इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा कोषाध्यक्ष जोगेश्वर बघेल राज प्रधान जगेश्वर वर्मा सचिव संतोष आडील केंद्रीय महाविद्यालय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह वर्मा  केंद्रीय महिला अध्यक्ष सरिता बघेल युवा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा और केंद्रीय सलाहकार केपी नायक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें ।

chatur postMarch 30, 2025
180 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 00:11:00
Privacy-Data & cookie usage: