
Local holiday बलौदाबाजर। छत्तीसगढ़ में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
बंद रहेगे शासकीय कार्यालय और शिक्षण संस्थान
अफसरों ने बताया कि जिन तारीखों पर Local holiday घोषित किया गया है, उस दिन जिला के सभी शासकीय कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेगें। इस अवकाश से कुछ संस्थानों को बाहर रखा गया है।
इन कार्यालयों पर नहीं लागू होगा आदेश
कलेक्टर की तरफ से जारी स्थानीय अवकाश के दिन सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेगें, लेकिन यह आदेश कुछ कार्यालयों पर लागू नहीं होगा। अफसरों के अनुसार बैंक और कोषालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। यानी बैंक और कोषालय बंद नहीं रहेगें।
बलौदाबाजार कलेक्टर ने जारी किया आदेश
स्थानीय अवकाश का यह आदेश बलौदबाजार- भाटापारा कलेक्टर से जारी किया है। आदेश जिला की सीमा में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों और शासकीय शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा।
इन तीन तारीखों पर स्थानीय अवकाश
बलौदाबाजार- भाटापारा जिला प्रशासन की तरफ से 25 सितंबर, 19 अक्टूबर और 10 दिसंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
इस वजह से स्थानीय अवकाश
25 सितंबर 2026 शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी की वजह से स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद 19 अक्टूबर सोमवार को दशहरा से पहले महा अष्टमी की वजह से स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, जबकि 10 दिसंबर 2026 गुरुवार को को शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस के मौके पर एक दिन का स्थानीय अवकाश रहेगा।




