February 12, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Mausam अभी से चलने लगा एसी और पंखा, अब रात में भी बढ़ेगी गर्मी, जानिए..कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम  

Today’s Weather

Mausam रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अधिकतम तापमान बढ़ने का क्रम जारी है। फरवरी के शुरुआत में भी दिन का तापमान 30 के पार पहुंच गया है। अब न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिना में रात का तापमान बढ़ेगा। इसके बाद मामूली कमी आ सकती है।

मौसम विभाग विभाग की रिपोर्ट के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में न्‍यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

दिन के तापमान में हो रही बढ़ोतरी का सबसे ज्‍यादा असर शहरी क्षेत्रों में देखा जा रहा है। रायपुर और बिलासपुर जैसे शहरों में दिन में लोगों को गर्मी से बचने के लिए अभी से एसी और पंखा का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि देर शाम बाद से सुबह सूर्योदय तक मौसम में रातह भरा हो रहा है, लेकिन उसके बाद गर्मी अपना उपस्थिति का पूरा अहसास कराने लगा है।

Mausam  रायपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा

 रायपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो सामान्‍य से करीब सात डिग्री अधिक है। यहां का न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्‍य से 5 डिग्री अधिक है। माना का भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है।

पेंड्रा रोड़ में दिन का तापमान सामान्‍य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्‍यादा

पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्‍य से 8 डिग्री ज्‍यादा है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 14.8 दर्ज किया गया जो सामान्‍य से 3 डिग्री ज्‍यादा है। इसी तरह बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 6.3 डिग्री ज्‍यादा 34.6 और न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्‍य से 6 डिग्री ज्‍यादा है।

Mausam  छत्‍तीसगढ़ के अन्‍य स्‍थानों का तापमान

 अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 31.4 और न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.5 और न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह दुर्ग का अधिकतम तापमान 33.5 और न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। वहीं, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 34.5 और न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ढाई महीने में छत्‍तीसगढ़ के किसानों को मिला 31 हजार 89 करोड़: सबसे ज्‍यादा इन तीन जिलों में हुआ भुगतान

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .