September 21, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Mohammad Akbar: पूर्व मंत्री अकबर पर गंभीर धाराओं FIR दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी…

1 min read

Mohammad Akbar: रायपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मोहम्‍मद अकबर के खिलाफ बालोद जिला पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। अकबर के खिलाफ आरोप इतने गंभीर हैं कि उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। एफआईआर दर्ज होने के साथ ही इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। अकबर ने एफआईआर को राजनीति से प्रेरित बताया है।

जानिए.. किस मामले में दर्ज हुआ है एफआईआर

अकबर के खिलाफ एक प्रधान पाठक के आत्‍महत्‍या के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार खुदकुशी करने वाले प्रधान पाठक ने सुसाइड नोट में मंत्री अकबर का नाम लिखा है। प्रधान पाठक ने शिक्षक दिवस के दिन (5 सितंबर) आत्‍महत्‍या कर लिया था। पुलिस ने एक दिन पहले ही उसका सुसाइड नोट सार्वजनिक किया है। पुलिस का दावा है कि इसी सुसाइड नोट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

पूर्व मंत्री मोहम्‍मद अकबर की तरफ से मीडिया को जारी किया गया पत्र

जानिए.. एफआईआर पर पूर्व मंत्री अकबर ने क्‍या कहा..

अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को पूर्व मंत्री अकबर ने साजिश करार दिया है। पूर्व मंत्री ने मृतक प्रधान पाठक का एक पत्र भी सार्वजनिक किया है। इसमें उनका नाम नहीं है। अकबर ने मृतक प्रधान पाठक देवेंद्र कुमार की तरफ से 14 अगस्‍त को डौंडी थाना में दिया गया एक आवेदन भी सार्व‍जनिक किया है, जिसमें देवेंद्र कुमार ने लोगों से पैसे लेने की बात स्‍वीकार की है। इसमें उसने अपने साथ शामिल लोगों का भी नाम बताया है। अकबर ने आरोप लगाया है कि वह आवेदन सरकार छिपा रही है।

पूर्व मंत्री मोहम्‍मद अकबर की तरफ से मीडिया को जारी किया गया पत्र

Mohammad Akbar: मृतक ने थाना में  दिए आवेदन में पैसा लेने वालों के बताए थे  नाम

मोहम्मद अकबर ने कहा है कि जिन 6 लोगों ने नौकरी लगाने के नाम पर राशि लिए जाने की शिकायत थाना प्रभारी डौंडी को लिखित में की थी उस शिकायत में उनका (अकबर) का नाम नहीं है। 14 अगस्त को जो आवेदन शिक्षक देवेन्द्र कुमार कुमेटी ने खुद थाना प्रभारी डौंडी को दिया है उसमें पैसा लेने का जिम्मेदार खुद (देवेन्द्र कुमार कुमेटी), हरेन्द्र कुमार नेता और सलीम खान को बताया है। अचानक पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में उनका (अकबर का) नाम कहां से ला दिया। जिस पत्र को आत्म हत्या करने वाले देवेन्द्र कुमार कुमेटी का लिखा पत्र बताया जा रहा है उस पत्र की जांच तक नहीं की गई। इससे साफ-साफ साजिश दिख रही है।

यह भी पढ़ि‍ए… रिश्‍वत में हिस्‍सा बढ़ाने चपरासी ने कलेक्‍टर को दिया आवेदन, लिखा..

मेरी कोई बहन ही नहीं तो भांजा कहां से आ गया

पूर्व वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने साजिश का खुलासा करते हुए कहा है कि मदार खान उर्फ सलीम खान को उनका भांजा बताया जा रहा है जबकि उनका कोई भांजा ही नहीं है। अकबर ने कहा कि उनकी कोई बहन ही नहीं है तो भांजा कहां से आ गया। ये बताता है कि साजिश की पूरी स्क्रिप्ट तैयार की गई है।

चतुरपोस्‍ट की किसी खबर को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव होतो, हमसे संपर्क करें- chaturpost@gmail.com

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .