Chhattisgarh

CG News आज किसी स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र या सरकारी कार्यालय में जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें…

CG News रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के किसी भी शासकीय कार्यालय, अस्‍पताल या सरकारी विश्‍वविद्यालय में आज आप किसी काम से जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज छत्‍तीसगढ़ के किसी भी शासकीय कार्यालय में कोई कामकाज नहीं होगा, क्‍योंकि आज प्रदेश के शासकीय सेवक हड़ताल पर हैं। शासकीय सेवकों की हड़ताल का असर सरकारी अस्‍पतालों के कामकाज यहां तक की टीकाकरण पर भी पड़ेगा।

उल्‍लेखनीय है कि छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश के शासकीय सेवक आज सामूहिक अवकाश पर हैं। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शासकीय सेवक आज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे। राजधानी रायपुर में यह प्रदर्शन बुढ़ातालाब के पास सुबह 11 बजे से चार बजे तक चलेगा।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के रायपुर जिला संयोजक पीतांबर पटेल ने सभी शासकीय सेवकों से अनुरोध किया है कि वे इस जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन में अनिवार्य रूप से भाग लें। यह उपस्थिति प्रांतीय पदाधिकारियों के अनुभव व मार्गदर्शन से लाभान्वित होने का अवसर है।

CG News स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं भी होंगी प्रभावित

प्रदर्शन में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का भी स्‍टाफ शामिल हो रहा है। इसकी वजह से आज स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। जांजगीर चांपा जिला के अकलतरा के खंड चिकित्‍सा अधिकारी ने जिला के मुख्‍य स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को पत्र लिखकर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं बाधित रहने की जानकारी दी है। इसके अनुसार सभी प्राथमिक और उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों की सेवाएं बंद रहेंगी। अकलतरा स्थित सामू‍दायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में ओपीडी बंद रहेगा, हालांकि वहां आपातकालीन सेवाएं जारी रहेगी।

सरकारी विवि में भी काम होगा प्रभावित

आज हड़ताल के कारण सरकारी विश्‍वविद्यालयों में भी प्रशासनिक कामकाज प्रभावित रह सकता है। विवि के कर्मचारी संगठन भी इस आंदोलन में शामिल हैं। पंडित रविशंकर विवि के कर्मचारी संगठनों ने एक दिन पहले ही विवि प्रशासन को इसकी लिखित सूचना दी है।

CG News अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी

फेडरेशन की तरफ से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन के अगले चरण की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो 30 अक्‍टूबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल का ऐलान कर सकते हैं।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button