राज्य

प्रश्‍नों के औसत का टूटा रिकार्ड

प्रश्‍नों के औसत का टूटा रिकार्ड

Monsoon Session  रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विधायकों ने सवालों की झड़ी लगा दी है। पांच दिन के सत्र के लिए सदस्‍यों ने कुल 996 सवालों की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी है।

सवाल लगाने वालों में सत्‍ता पक्ष के विधायकों की संख्‍या अधिक है। सत्र के पहले दिन प्रश्‍नकाल में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के साथ वन और राजस्‍व मंत्री विधायकों के सवालों का सामना करेंगे।

पहले दिन मुख्‍यमंत्री समेत तीन मंत्री करेंगे सवालों का सामना

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन की कुल पांच बैठकें प्रस्‍तावित है। पहले दिन सीएम के साथ दो और मंत्री प्रश्‍नकाल में सदस्‍यों के सवालों का जवाब देंगे। बाकी के चार दिनों में हर रोज दो-दो मंत्री सवालों का सामना करेंगे।

Monsoon Session  दूसरे और तीसरे दिन डिप्‍टी सीएम की बारी

सत्र के दूसरे दिन उप मुख्‍यमंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की बारी रहेगी। तीसरे दिन उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा और श्‍याम बिहारी जायसवाल, चौथे दिन राम विचार नेताम और ओपी चौधरी प्रश्‍नों का सामना करेंगे। सत्र के अंतिम दिन दयालदास बघेल और लक्ष्‍मी राजवाड़े  प्रश्‍नकाल में उत्‍तर देंगे।

जानिए- क्‍या है प्रश्‍नकाल

सदन की कार्यवाही का पहला एक घंटा प्रश्‍नकाल का होता है। यह व्‍यवस्‍था राज्‍यों की विधानसभा के साथ ही संसद के दोनों सदनों में लागू है। सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधायक अपने प्रश्‍नों की सूचना विधानसभा सचिवालय को देते हैं। छत्‍तीगसढ़ में प्रश्‍नों की सूचना देने के लिए ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों व्‍यवस्‍था लागू है।

विधानसभा सचिवालय प्रश्‍नों को संबंधित विभाग को भेजता है। सदन में जब वही प्रश्‍न पूछा जाता है तो लिखित उत्‍तर के बाद विधायक पूरक प्रश्‍न भी करते हैं।

Monsoon Session  प्रश्‍नों के औसत का टूटा रिकार्ड

2024 में भी मानसून सत्र पांच दिन का ही था। उस सत्र में सदस्‍यों की तरफ से कुल 966 प्रश्‍नों की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी गई थी। इस तरह प्रतिदिन औसत 193 प्रश्‍न का रहा, जो राज्‍य विधानसभा के इतिहास का सर्वाधिक था।

इस बार प्रश्‍नों की दी गई सूचना का औसत 199 में आ रहा है। इससे पहले किसी भी मानसून सत्र में इतनी अधिक संख्‍या में प्रश्‍नों की सूचना नहीं दी गई थी। ऐसे में इस बार प्रश्‍नों के लिहाज से एक नया इतिहास विधायकों ने लिख दिया है।

मानसून सत्रसत्र की बैठककुल सवालऔसत
20245 दिन966193
20234 दिन550137
20226 दिन894149
20215 दिन717143

Back to top button