कर्मचारी हलचल

 मुख्‍यमंत्री से मिलेगा महासंघ

इन मांगों को लेकर महासंघ का प्रदर्शन

CSPC  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के डंगनिया स्थित डिस्‍पेंसरी (औषधालय) में अव्‍यवस्‍था के खिलाफ पेंशनरों की नारजगी सामने आई है। सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ 1 सितंबर को पावर कम्पनी मुख्यालय द्वार पर डिस्पेंसरी में दवाओं की कमी, सहित अन्य समस्याओं पर प्रदर्शन करेगा।  

महासंघ का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री पीआर साहू ने बताया कि नवगठित छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने 26 अगस्त को आयोजित अपनी प्रथम कार्यसमिति बैठक में पावर कंपनी औषधालय में दवाओं की  कमी, पदोन्‍नति समेत विभिन्‍न विषयों पर विस्‍तार से चर्चा की गई थी।

CSPC  इन मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन

महामंत्री श्री साहू ने बताया कि महासंघ की बैठक में औषधालय में दवाओं की कमी, उच्च न्यायालय द्वारा 2004 की पदोन्नति नीति को खारिज करने के डेढ़ साल बाद भी सेवानिवृत्त कर्मियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान नहीं करने, अरबों रुपयों की हानि वाली पावर कंपनी के मुख्यालय के लिए 500 करोड़ का पांच सितारा भव्य भवन निर्माण करने की योजना का विरोध करने का निर्णय लिया गया है।  

एक सितंबर को प्रदर्शन

महासघ विभिन्‍न मांगों और समस्‍याओं को लेकर एक सितंबर को प्रदर्शन करने का फैसला किया है। यह प्रदर्शन डंगनिया स्थित बिजली कंपनी मुख्‍यालय के गेट पर सुबह 11 बजे से किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद पावर कंपनियों के चेयरमैन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

CSPC  मुख्‍यमंत्री से मिलेगा महासंघ

महासंघ ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर शिलान्यास कार्यक्रम निरस्त कर पावर कंपनी के क्रियाकलापों की जांच कराने की मांग की  जाएगी ।

बैठक में ये कर्मचारी नेता हुए शामिल

महासंघ की बैठक में अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह वालिया, महामंत्री पुनारद साहू, संगठन मंत्री शिशिर कुमार मजूमदार, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र जाधव, सदस्य संजय चौधरी, संतोष दुबे, प्रदीप देवांगन, अखिल भारतीय महामंत्री अरुण देवांगन और मोहन एंटी आदि उपस्थित रहे।

Back to top button