Site icon Chatur Post

Naxalites  नक्‍सलियों को मालूम था पुलिस इसी रास्‍ते से आएगी… जानिए- माओवादियों ने ASP को कैसे फंसाया

chatur

Naxalites  रायपुर। बस्‍तर में सक्रिय लाल आतंकी (नक्‍सली) ने फिर एक बार अपने पुराने हत्‍थकंडे का इस्‍तेमाल कर पुलिस पार्टी को जाल में फंसा लिया। नक्‍सलियों ने रात में जेसीबी में आग लगा दी। उन्‍हें पता था कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी आएगी। नक्‍सलियों को इस बात का भी अंदाजा था कि पुलिस किस रास्‍ते से आएगी, इसिलए उन्‍होंने IED भी प्‍लांट कर दिया। … जैसी पुलिस पार्टी IED के रेंज में आई धमाका हो गया।

इसी तरीके से हर बार बड़े झटके

नक्‍सल विरोधी अभियान (एएनओ) में लंबे समय तक शामिल रहे पुलिस अफसरों के अनुसार नक्‍सलियों का यह सैट पैटर्न है। बस्‍तर में अब तक हुई हर बड़ी घटना से पहले नक्‍सली इसी तरह किसी छोटी घटना करके फोर्स वहां आने के लिए  विवश करते हैं। फोर्स के पहुंचने से पहले नक्‍सली वहां घेराबंदी करके हमले के लिए तैयार रहते हैं। झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं पर इसी तरीके से हमला किया गया था। फोर्स को भी इससे पहले भी जितने बड़े नुकसान हुए हैं, ज्‍यादातर में नक्‍सलियों के हमले का तरीका यही रहा है। ताड़मेटला में हुई अब तक की सबसे बड़ी घटना जिसमें 75 जवानों की जान गई थी, उसमें भी नक्‍सलियों ने पहले विस्‍फोट किया था।

Naxalites  10 घंटे पहले नक्‍सलियों ने रची थी साजिश

एएसपी आकाश राव और उनकी टीम को फंसाने के लिए नक्‍सलियों ने घटना से 10 घंटे पहले IED प्‍लांट किया था। नक्‍सलियों ने थाना से करीब दो किलो मीटर दूर डोंड्रा में रविवार को रात करीब आठ बजे क्रेशर प्लांट में और वहां खड़ी जेसीबी समेत अन्‍य वाहनों आग लगा दिया। नक्‍स‍ली जान रहे थे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जरुर आएगी। इसलिए खदान के पास में ही प्रेशर IED प्‍लांट कर दिया।

IED नक्‍सलियों का सबसे बड़ा हथियार     

इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) नक्‍सलियों का सबसे घातक ह‍थियार है। बस्‍तर में पुलिस और सुरक्षा बलों को सबसे ज्‍यादा नुकसान बारुदी विस्‍फोटो में हुआ है। पुलिस अफसरों के अनुसार किसी भी घटना के पहले नक्‍सली विस्‍फोट करते हैं। इससे जवानों का सुरक्षा घेरा टूट जाता है। ऐसे में जवान इससे पहले कि पूरी तरह संभल पाएं वहां छिपे नक्‍सली आंधाधून फायरिंग शुरू कर देते हैं।

Naxalites  अब तक की बड़ी घटनाएं

26 अप्रैल 2023 : दंतेवाड़ा में जवानों की गाड़ी में विस्फोट कर उड़ाया। 10 जवान व वाहन चालक शहीद ।

13 मार्च 2018 : सुकमा में बारूदी सुरंग विस्फोट CRPF नौ जवान शहीद हुए और दो घायल।

27 अक्टूबर 2018 : बीजापुर में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग से MPV को उड़ा दिया। CRPF के 4 जवान शहीद ।

11 मार्च 2017 : सुकमा में सिलसिलेवार IED विस्फोट में 12 CRPF जवान शहीद ।

18 मई 2011 : सुकमा में CRPF की गाड़ी उड़ा दी, पांच जवान मौकें पर हुए शहीद ।

6 अप्रैल 2010:  लाल आतंकियों ने एंटी-लैंडमाइन वाहन को उड़ा  कर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें CRPF 75 जवान शहीद ।

8 मई 2010 : बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बुलेट फ्रूफ वाहन को उड़ा दिया इसमें CRPF के 8 जवान शहीद । .

Naxalites 2025 में  IED से जुड़ी बड़ी घटनाएं

31 मई 2025: नारायणपुर के गुरमका और खोड़पार के जंगल रास्ते से 10 IED बरामद कर निष्क्रिय किए गए।

30 मई 2025: बीजापुर के मद्देड़ नेशनल पार्क में IED ब्लास्ट, तीन ग्रामीण घायल।

19 मई 2025: गरियाबंद में सुरक्षा बल के बम निरोधक दस्ते (BDS) पांच किलो के दो IED को नष्ट किया।

6 मई 2025: बीजापुर में IED ब्लास्ट में CRPF अधिकारी सागर बोराडे हुए घायल।

26 अप्रैल 2025: बीजापुर में IED की चपेट में आने से DRG का जवान हुआ घायल।

21 अप्रैल 2025: बीजापुर में IED ब्लास्ट में CAF जवान मनोज पुजारी शहीद।

9 अप्रैल 2025: बीजापुर में बम धमाक में CRPF के जवान घायल।

7 अप्रैल 2025: अबूझमाड़ के जंगलों में IED ब्‍लॉस्‍ट में एक ग्रामीण घायल।

4 अप्रैल 2025: नारायणपुर में IED ब्लास्ट में एक की मौत, एक घायल।

30 मार्च 2025: बीजापुर में IED ब्‍लॉस्‍ट में एक महिला की मौत।

28 मार्च 2025: नारायणपुर में बस्तर फाइटर्स का जवान घायल।

23 मार्च 2025: बीजापुर में STF की गाड़ी आई ब्लास्ट की चपेट में, 2 जवान घायल।

20 मार्च 2025: अबूझमाड़ में IED ब्लास्ट में दो जवान घायल।

7 मार्च 2025: नारायणपुर में IED ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत, दूसरा मजदूर घायल।

21 फरवरी 2025: नारायणपुर के अबूझमाड़ में IED ब्लास्ट में डीआरजी का जवान घायल।

15 फरवरी 2025: बीजापुर में ब्लास्ट में एक जवान घायल।

17 जनवरी 2025: नारायणपुर जिले में विस्फोट में BSF के दो जवान घायल।

16 जनवरी 2025: बीजापुर में IED विस्फोट में दो कोबरा कमांडो घायल।

12 जनवरी 2025: सुकमा में 10 वर्षीय बच्ची IED ब्लास्ट में घायल हो गई. वहीं बीजापुर जिले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

10 जनवरी 2025: नारायणपुर के ओरछा दो अलग-अलग घटनाओं में एक ग्रामीण की मौत, तीन अन्य घायल।

06 जनवरी 2025: बीजापुर में एक वाहन को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया। आठ जवान बलिदान हो गए।  ड्राइवर की मौत।

3 जनवरी 2025 : डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के तीन जवान घायल।

Naxalites  2025 में नक्‍सलियों को लगे बड़े झटके

07 जून 2025: सुकमा में पांच नक्‍सली मारे गए, इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं।

06 जून 2025: तेलंगाना स्टेट कमेटी का सदस्य भास्कर मारा गया।

05 जून 2025: सेंट्रल कमेटी मेंबर  सुधाकर उर्फ गौतम मारा गया।

21 मई 2025: शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू और 28 नक्सली ढेर कर दिए गए।

15 मई 2025: बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ पर 16 दिन तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए।

12 अप्रैल 2025: दंतेवाड़ा-बीजापुर बार्डर पर मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर।

31 मार्च 2025: दंतेवाड़ा बीजापुर बार्डर पर 45 लाख की इनामी महिला नक्सली मारी गई।

29 मार्च 2025: सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया।

20 मार्च 2025: बीजापुर और कांकेर में हुए दो नक्सल एनकाउंटर में 30 नक्सली मारे गए।

9 फरवरी 2025: बीजापुर जिले में मुठभेड़, 31 लाल आतंकी मारे गए।

20-21 जनवरी 2025: गरियाबंद जिले में मुठभेड़, 16 नक्‍सली ढेर कर दिए गए।

19 जनवरी 2025: केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ ​​चलपथी व 14 नक्‍सली मारे गए।

16 जनवरी 2025: बीजापुर जिले में मुठभेड़ में 18 नक्‍सली मार गिराए गए।

नक्‍सल मोर्चे पर शहीद होने वाले आकाश राव तीसरे एएसपी, 2011 में शहीद हुए थे पवार

Exit mobile version