Site icon Chatur Post

Nitin Navin को Modi ने बताया अपना BOSS: BJP में होली और दीवाली एक साथ, देखिए छत्‍तीसगढ़ की तस्‍वीरें और वीडियो

Nitin Navin को PM मोदी ने बताया अपना BOSS: BJP में होली और दीवाली एक साथ, देखिए छत्‍तीसगढ़ तस्‍वीरें और वीडियो

Nitin Navin रायपुर। नितिन नवीन ने भाजपा के नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। नई दिल्‍ली से लेकर राज्‍यों तक में जश्‍न का माहौल है। पार्टी के कार्यकर्ता दीवाली और होली एक साथ मना रहे हैं। वहीं, पदभार ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को अपना बॉस बताया है।

जानिए- नितिन नवील को लेकर नरेंद्र मोदी ने क्‍या कहा..

मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पार्टी के नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में नितिन नवीन का यह कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा। उन्‍होंने कहा कि नितिन नवीन के कार्यकाल सफल, प्रेरक और स्मरणीय रहने की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा।

Nitin Navin बने BJP के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष: 45 साल में 15वें अध्‍यक्ष, देखिए- जनसंघ से भाजपा तक राष्‍ट्रीय अध्‍यक्षों की सूची     

https://chaturpost.com/wp-content/uploads/2026/01/Nitin-Navin-1.mp4

नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और उनका मार्गदर्शन पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। विष्‍णुदेव ने कहा कि नितिन नवीन का निर्वाचन राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में युवा नेतृत्व पर विश्वास का प्रतीक है। उनकी प्रशासनिक और संगठनात्मक क्षमता उनके जमीन और कार्यकर्ताओं से संवेदना के स्तर पर जुड़े होने का प्रमाण है।

https://chaturpost.com/wp-content/uploads/2026/01/Nitin-Navin-3.mp4

नवीन का नेतृत्‍व पार्टी के आदर्शों को ऊंचाई देगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ की सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।

https://chaturpost.com/wp-content/uploads/2026/01/Nitin-Navin-4.mp4

किरण सिंहदेव ने कहा कि एक युवा नेता होने के नाते नितिन नवीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पिछ‌ले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।

Exit mobile version