कर्मचारी हलचल

आयोग और चेयरमैन से होगी मांग

वितरण कंपनी से अंशदान नहीं मिलने चिंता

Pension Trust रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली उत्‍पादन कंपनी पर गंभीर आरोप लगा है। कंपनी प्रबंधन पर पेंशन ट्रस्‍ट को हर महीने करोड़ों रुपए का चुना लगाने का आरोप लगा है। यह आरोप कंपनी के पेंशनरों ने ही लगाया है।

बिजली कंपनी में पेंशनर एसोसिएशन के स्‍थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार (1अगस्‍त) को कोरबा में हुए कार्यक्रम के दौरान यह बात सामने आई। एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री सुधीर नायक ने सभा को संबोधित करते हुए यह बड़ा खुलासा किया। इस मामले में एसोसिएशन की तरफ से आयोग और कंपनी क अध्‍यक्ष से शिकायत की तैयारी है।  

उत्‍पादन कंपनी के सबसे ज्‍यादा पेंशनर्स

एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सुधीर नायक ने अपने संबोधन में बताया कि बिजली में वर्तमान में 16195 पेंशनर है जिसमें 4775 पेंशनर जेनरेशन कंपनी के हैं।  जेनरेशन कंपनी के पेंशनरों को प्रतिमाह करीब 35 करोड़ 40 लाख रुपए भुगतान किया जा रहा है।

उत्‍पादन कंपनी से नहीं मिल रहा पूरा अंशदान

नायक ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यजनक है कि जनरेशन कंपनी का कॉन्ट्रिब्यूशन मात्र 30 करोड़ 15 लाख प्रतिमाह प्राप्त होता है। इससे पेंशन ट्रस्ट को हर महीने लगभग 5.15 करोड का अतिरिक्त भुगतान जेनरेशन कंपनी के पेंशनरों को करना पड़ रहा है। इसके कारण से पेंशन ट्रस्ट को भविष्य के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान जो की बहुत ही चिंता का विषय है।

Pension Trust आयोग और चेयरमैन से होगी मांग

नायक ने बताया कि पेंशन ट्रस्‍ट में जनरेशन कंपनी की तरफ से कम राशि दिए जाने की जानकारी विद्युत नियामक आयोग के नियमों को ध्यान में रखते हुए आयोग को दी जाए। साथ ही पावर कंपनी के अध्यक्ष IAS डॉ रोहित यादव से मांग की गई है कि जनरेशन कंपनी के पेंशनरों के भुगतान में जो प्रतिमाएं 5 करोड़ रुपए की कमी आ रही है, उसकी अतिरिक्त पूर्ति विद्युत पेंशन ट्रस्ट से की जा रही है। अध्‍यक्ष से इस 5 करोड़ की राशि की पूर्ति के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया जाएगा।

Back to top button