कर्मचारी हलचल

रायपुर में एसोसिएशन के लिए भवन की मांग

कार्यक्रम में पहुंचे दो हजार से ज्‍यादा सदस्‍य

Pensioner  कोरबा। बिजली कंपनी के पेंशनर एसोसिएशन का स्‍थापना दिवस शुक्रवार को कोरबा में संपन्‍न हुआ। एसोसिएशन का यह 24वां स्‍थापना दिवस था। इसी कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन का चुनाव भी होना था, लेकिन एन वक्‍त पर चुनाव अधिकारी एनसी जैन को दिल का दौरा पड़ गया। इसकी वजह से चुनाव स्‍थगित कर दिया गया है।

कार्यक्रम में पहुंचे दो हजार से ज्‍यादा सदस्‍य

एसोसिएशन के इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से दो हजार से ज्‍यादा सदस्‍य पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्‍य  अतिथि के रुप में शामिल हुए। वहीं, विद्युत नियामक आयोग के दोनों सदस्‍य विवेक गनोदवाले व अजय सिंह और सचिव एसपी शुक्ला ने भी पेंशनरों को संबोधित किया।

Pensioner  आयोग के सदस्‍यों ने अपने भाषण के दौरान उन्‍होंने पेंशनर को हर संभव मदद करने का आश्‍वासन दिया। कार्यक्रम को कोरबा की मेयर संजू देवी ने भी संबोधित किया।

अनिश्चितकाल के लिए टला चुनाव

चुनावअधिकारी एनसी जैन को हार्ट अटैक आ गया है जिस कारण संगठन पेंशनर एसोसिएशन के चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। चुनाव अधिकारी के स्वस्थ होने के बाद फिर से  बैठक कर चुनाव कराने पर निर्णय लिया जाएगा।  तब तक के लिए चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।

Pensioner  रायपुर में एसोसिएशन के लिए भवन की मांग

कार्यक्रम को पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिश्चंद्र निषाद ने संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने कार्यक्रम के मंच पर उपस्थित श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन से एसोसिएशन का कार्यालय खोलने के लिए रायपुर और कोरबा में भवन की मांग की। कार्यक्रम को एसोसिएशन के महामंत्री सुधीर नायक ने भी संबोधित किया।

संगठन के विस्‍तार की थी तैयारी

एसोसिएशन की तरफ से इस बार संगठन के विस्‍तार की योजना बनाई गई थी। इसके तहत प्रदेश पदाधिकारियों की संख्‍या बढ़ाई जानी थी। वहीं, जिला स्‍तर पर भी संगठन का विस्‍तार किया जाना है, लेकिन चुनाव अधिकारी जैन को हार्ट अटैक आ जाने के कारण चुनाव स्‍थगित कर दिया गया है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button